फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Body Museum of 'Doctor Death' Gunther von Hagens opens in London, a museum of plastic dead bodies

'डॉक्टर डेथ' का लंदन में खुला बॉडी म्यूजियम, प्लास्टिक में लिपटे मुर्दे सिखाते हैं जीने का हुनर

Fri, 05 Oct 2018 02:27 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 05 Oct 2018 02:27 PM IST
विज्ञापन
Body Museum of 'Doctor Death' Gunther von Hagens opens in London, a museum of plastic dead bodies
Body Museum

जर्मनी की राजधानी बर्लिन से मुर्दो का शो अब लंदन पहुंच गया है। शुक्रवार से आम लोगों के लिए वहां बॉडी म्यूजियम खोल दिया जाएगा। लंदन पैवेलियन में खुला ब्रिटेन का यह पहला बॉडी म्यूजियम है। 7 मंजिला ये म्यूजियम 28 हजार वर्ग फीट में है। इनमें विभिन्न मुद्राओं में मानव शव संरक्षित किए गए हैं। मसलन, क्लब में कार्ड खेलते, टेनिस खेलते और घुड़सवारी करते हुए। इन शवों को प्लास्टिनेशन तकनीक से सुरक्षित किया गया है।

विज्ञापन


जान पाएंगे कैसे काम करता है शरीर

संग्रहालय के फाउंडर और साइंटिस्ट गूंटर फॉन हागेंस का कहना है कि यहां लोगों को काफी सीखने को मिलेगा। उन्हें कुछ ट्रिगर भी होगा। पता चलेगा कि आपको सेहतमंद, सुरक्षित रखने में आपकी बॉडी कितनी मेहनत करती है। हम स्मोकिंग करते हैं और प्रदूषित शहरों में रहते हैं, ऐसे माहौल में आपकी बॉडी इन सब दुष्प्रभावों से कैसे लड़ती है।
विज्ञापन


म्यूजियम में दान में मिली बॉडी रखी गई हैं। शौकीन लोग जीते-जी ही अपनी बॉडी म्यूजियम में रजिस्टर करा जाते हैं। ये वे लोग हैं, जो दुनिया को शिक्षित करना चाहते हैं। ताकि लोगों को पता चले कि उनके साथ क्या गलत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 130 शहरों के 4.7 करोड़ लोग देख चुके

गूंटर फॉन हागेंस का बॉडी म्यूजियम दुनिया के सबसे सफल ट्रेवेलिंग एग्जीबिशन में से एक है। 1995 से 130 शहरों के 4.7 करोड़ लोग इस म्यूजियम को देख चुके हैं।

कोर्ट ने नहीं माना अनैतिक

1915 में हागेंस ने पहला म्यूजियम बर्लिन में खोला। हालांकि लोग इसे अनैतिक बताते हुए कोर्ट चले गए थे। आखिर में गूंटर फॉन हागेंस को कोर्ट की मंजूरी मिल ही गई।


हागेंस को प्लास्टिनेशन तकनीक का जनक भी माना जाता है। वे 'डॉक्टर डेथ' के नाम से भी चर्चित हैं। इस म्यूजियम के लिए फैमिली टिकट साढ़े छह हजार रुपए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed