{"_id":"0731d536-6c70-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"blast-outside-us-embassy-in-turkey-two-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुर्की में अमेरिकी दूतावास के बाहर धमाका","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
तुर्की में अमेरिकी दूतावास के बाहर धमाका
बीबीसी हिंदी
Updated Sat, 02 Feb 2013 09:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्की की राजधानी अंकारा में अमेरिकी दूतावास के बाहर हुए धमाके में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
ऐसी रिपोर्टें आ रही हैं कि ये धमाका आत्मघाती था।
तुर्की मीडिया का कहना है कि इस धमाका में आत्मघाती हमलावर और एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई है। इस इलाके में अन्य देशों के दूतावास भी हैं। धमाके के बाद मौक़े पर एम्बुलेंस और फायर इंजन पहंच गए।
वीडियो फुटेज से ये दिखता है कि दूतावास के बाहर सुरक्षा चौकी को नुक़सान पहुंचा है, लेकिन माना जा रहा है कि दूतावास के अंदर कोई क्षति नहीं हुई है।
हमला
अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है। समाचार एजेंसी एपी के पत्रकार ने एक महिला को गंभीर रूप में अस्पताल ले जाते हुए देखा। अमेरिकी दूतावास की इमारत काफ़ी सुरक्षित है। पास ही में जर्मनी और फ्रांस के दूतावास भी हैं।
विज्ञापन
हाल के वर्षों में कुर्द अलगाववादी से लेकर वामपंथी और इस्लामी चरमपंथियों जैसे कई ग़ैर क़ानूनी संगठनों ने तुर्की में हमला किया है।
अंकारा में वर्ष 2007 में भी एक बड़ा हमला हुआ था, जिनमें नौ लोग मारे गए थे और 120 घायल हुए थे। पुलिस अधिकारियों ने उस हमले के लिए एक वामपंथी आत्मघाती हमलावर को दोषी ठहराया था।
विज्ञापन