फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Black carbon in Delhi more than 5 times as compared to European

अमेरिकन और यूरोपियन की तुलना में 5 गुना अधिक ब्लैक कार्बन के शिकार दिल्लीवासी

Thu, 12 Jul 2018 05:00 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Jul 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
Black carbon in Delhi more than 5 times as compared to European

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कार से सफर करने वाले लोग यूरोपियन और अमेरिकन की तुलना में पांच गुना अधिक ब्लैक कार्बन के शिकार होते हैं। लंदन में हुए हालिया एक शोध में यह बात सामने आई है।  

विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, एशिया में कम आय तथा मध्य आय वाले देशों में समय पूर्व मौतों के 88 प्रतिशत मामलों के लिए वायु प्रदूषण को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।
विज्ञापन


रिसर्च में कहा गया है कि बीजिंग में साल 2000 में वाहनों की संख्या 15 लाख थी, जो 2014 में बढ़कर 50 लाख से अधिक हो गई। वहीं दिल्ली में साल 2010 में वाहनों की संख्या 47 लाख थी जिसके 2030 में दो करोड़ 56 लाख पर पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘एटमॉस्फियरिक इन्वायरमेंट’ में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक, शोधकर्ताओं ने एशियाई परिवहन माध्यमों (पैदल चलने, कार चलाने, मोटसाइकिल चलाने तथा बस में यात्रा) में सघनता के स्तर तथा प्रदूषण के खतरे का अध्ययन किया।


इसमें सामने आया कि एशियाई देशों में भीड़भाड़ वाली सड़कों पर पैदल चलने वाले लोग यूरोप और अमेरिकी देशों के लोगों की तुलना में 1.6 गुना अधिक छोटे-छोटे कणों की चपेट में होते हैं। वहीं एशिया में कार चलाने वाले यूरोप और अमेरिका के लोगों की तुलना में नौ गुना अधिक प्रदूषण का शिकार होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed