{"_id":"72af4b94-7b0d-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"belarusian-border-guard-sentenced-for-prison-teddy-bear-drop","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेडी बीयर के कारण राजनीतिक तनातनी","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
टेडी बीयर के कारण राजनीतिक तनातनी
Updated Wed, 20 Feb 2013 08:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलारूस में एक सीमा सुरक्षा अफसर को दो साल कैद की सजा सुनाई गई है क्योंकि वो एक विमान से ऐसे टेडी बीयर गिराए जाने को नहीं रोक पाए, जिन पर लोकतंत्र समर्थक नारे लिखे थे।
विज्ञापन
हालांकि अधिकारियों ने इस व्यक्ति का नाम और रैंक नहीं बताया है।
स्वीडन की एक विज्ञापन एजेंसी ने पिछले साल जुलाई में एक विमान से ये टेडी बीयर गिराए थे। बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंकों इस मामले में दो जनरलों को हटा चुके हैं।
विज्ञापन
इस विमान पर सवार दो स्वीडिश नागरिक लिथुआनिया से होकर बेलारूस की सीमा में घुस गए और उन्होंने बहुत कम ऊंचाई पर उड़ते हुए इवयांतेस कस्बे में ये टेडी बीयर गिराए। बाद में ये विमान वापस लिथुआनिया लौट गया और बेलारूस की सेना ने उसे नहीं रोका।
विज्ञापन
'मार गिराएंगे'
पूर्व सोवियत संघ का हिस्सा रहे बेलारूस में ये टेडी बीयर गिराए जाने का वीडियो इंटरनेट पर तुरंत हिट हो गया। बेलारूस की सरकार को ये स्वीकार करने में तीन हफ्ते लग गए कि ये वीडियो असली है। बेलारूसी अधिकारियों ने धमकी दी कि अगर फिर इस तरह घुसपैठ की कोशिश की गई तो उन्हें मार गिराया जाएगा।
इस मामले के कारण बेलारूस और स्वीडन के बीच राजनयिक विवाद भी हुआ। बेलारूस ने न सिर्फ अपने यहां से स्वीडिश राजदूत को निकाल दिया बल्कि अपने दूतावास के कर्मचारियों को भी स्वीडन से वापस बुला लिया।
लेकिन स्वीडन की विज्ञापन एजेंसी स्टूडियो टोटल का कहना है कि उसे बेलारूस के लोकतंत्र समर्थकों से ही प्रेरणा मिली जो टेडी बीयर पर अपने नारे लिखते हैं और उन्हें अपने साथ रखते हैं।