फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Audi CEO Rupert Stadler arrested in volkswagen diesel emissions scandal

ऑडी के सीईओ रूपर्ट स्टैडलर गिरफ्तार, फॉक्सवैगन डीजल उत्सर्जन घोटाले में सबूत मिटाने की आशंका

Mon, 18 Jun 2018 04:15 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 18 Jun 2018 04:15 PM IST
विज्ञापन
Audi CEO Rupert Stadler arrested in volkswagen diesel emissions scandal
रूपर्ट स्टैडलर - फोटो : AFP

जर्मन अधिकारियों ने जर्मनी की कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन एजी के ऑडी इकाई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रूपर्ट स्टैडलर को गिरफ्तार कर लिया है। वे इस समूह द्वारा डीजल गाड़ियों में की गई धोखाधड़ी की जांच में गिरफ्तार किए गए सबसे बड़े प्रोफाइल के शख्स हैं। 

विज्ञापन


म्यूनिख में अभियोजन पक्ष ने सोमवार को ईमेल के जरिए एक बयान जारी किया। उन्होंने दक्षिण जर्मनी के बवेरिया राज्य की राजधानी म्यूनिख में प्रबंधक को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है। बयान के मुताबिक स्टैडलर को इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि वह सबूत के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं। 
विज्ञापन


अभियजोक 2015 के डीजल उत्सर्जन घोटाले में ऑडी की भूमिका की जांच कर रहे हैं। 

यह घोटाला तीन साल उजागर हुआ जब यह बात सामने निकलकर आई कि कारों के उत्सर्जन परीक्षणों में धोखाधड़ी के लिए खास डिजाइन किए गए उपकरण लगाए गए थे। 

फॉक्सवैगन ने भी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन ने पिछले हफ्ते जर्मन अभियोजकों द्वारा लगाए गए 1 बिलियन यूरो (1.2 बिलियन डॉलर) का जुर्माना अदा करने पर रजामंदी दे चुकी है। भारतीय मुद्रा में यह राशि करीब 78 अरब 99 करोड़ 54 लाख 53 हजार रूपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घोटाले को हुए लगभग तीन साल बीत गए हैं लेकिन फॉक्सवैगन जर्मनी और विदेशों में कई जांचों का सामना कर रही है। 55 देशों में कानूनी कार्यवाही लंबित है और इसके घरेलू बाजार में स्टॉक मार्केट में हेरफेर की जांच हो रही है। कंपनी ने जुर्माना, बिके हुए माल को वापस खरीदने और लागत में 27 बिलियन यूरो से ज्यादा की राशि निर्धारित कर रखी है।


कंपनी के निवेशकों ने जांच के बारे में कंपनी द्वारा निवेशकों को बहुत देर से सूचित किए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि कार निर्माता कंपनी ने इस आरोप को गलत बताया है। कंपनी के मुताबिक उन्हें यह नहीं मालूम था कि यह मुद्दा इतना बड़ा हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed