फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Attacker shouts "Allahu Akbar," wounds police officers in Belgium

'अल्ला-हू-अकबर' के नारे के साथ पुलिस पर गंडासे से हमला

Wed, 19 Apr 2017 11:56 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 19 Apr 2017 11:56 AM IST
विज्ञापन
Attacker shouts "Allahu Akbar," wounds police officers in Belgium
- फोटो : gettyimages
बेल्जियम के शरलेरोइ शहर में शनिवार को गड़ासा लिए हुए एक व्यक्ति ने दो पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। हमले करते हुए यह व्यक्ति 'अल्ला-हू-अकबर' के नारे लगा रहा था। बाद में पुलिस ने इस व्यक्ति को मार गिराया। बेल्जियम के एक समाचार एजेंसी के मुताबिक यह हमला शरलेरोई शहर में एक मुख्य थाने के बाहर हुआ। 
विज्ञापन


समाचार एजेंसी ने बताया कि शहर की पुलिस मुख्यालय के बाहर चौकी पर जब दो महिला पुलिस अधिकारी हमलावर की सुरक्षा जांच कर रही थी कि तभी उसने ‘अल्लाह ओ अकबर’ चिल्लाते हुए धारदार हथियार से पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। इस दौरान मौजूद अन्य पुलिसकर्मी ने हमलावर को गोली मार दी जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


बेल्जियम के प्रधानमंत्री चार्ल्स मिशेल ने इसे एक आतंकी घटना बताया है। उन्होंने टीवी पर प्रसारित एक संदेश में कहा कि जिस रणनीति के तहत हमलावर ने इसको अंजाम दिया वह एक आतंकी घटना के तहत ही किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च में आईएस ने किया था आत्मघाती हमला, 32 की हुई थी मौत

Attacker shouts "Allahu Akbar," wounds police officers in Belgium
हमलावार की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि उसके पास से कोई कागज नहीं बरामद हुआ है। ऐसे में उसकी पहचान करने में वक्त लग सकता है।

शहर की पुलिस ने बताया कि हमलावार को मार गिराया गया जबकि हमले में घायल दो व्यक्ति अभी खतरें से बाहर हैं। पुलिस के मुताबिक, हमले के दौरान वह जोर से अल्लाह-हू-अकबर बोल रहा था। यह हमला शहर के मुख्य पुलिस स्टेशन के बाहर हुआ। इस घटना के बाद शहर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

गौरतलब है कि मार्च में बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के आत्मघाती हमले में 32 लोग मारे गए थे। इससे पहले पिछले साल नवंबर में पेरिस में आईएस आतंकियों के हमले 130 लोगों की मौत हुई थी। पेरिस में हमले करने वाले अधिकतर आतंकी बेल्जियम के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed