फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Attack on Indian again in Australia

ऑस्ट्रेलिया ने की भारतीय पर हमले की निंदा, नस्लीय हमले से इंकार नहीं

Mon, 27 Mar 2017 03:18 PM IST
amarujala.com, presented by- अजय कुमार सिंह
amarujala.com, presented by- अजय कुमार सिंह Updated Mon, 27 Mar 2017 03:18 PM IST
विज्ञापन
Attack on Indian again in Australia

ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया प्रांत के एक रेस्त्रां में एक भारतीय पर हुए हमले की आस्ट्रेलिया ने निंदा की है। ऑस्ट्रेलियाई दूतावास ने एक बयान जारी कर कहा है कि होबार्ट में भारतीय मूल के टैक्सी चालक पर हमले की निंदा करता हूं। साथ ही कहा कि इंडियन चालक को मामूली चोटें आईं हैं और उन्हें अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि आस्ट्रेलिया में एक भारतीय पर हमला हुआ था । उस पर कथित तौर पर नस्लीय टिप्पणियां भी की गईं। भारतीय पर युवाओं के एक ग्रुप ने हमला किया जिसमें एक लड़की भी शामिल थी। यह घटना मेलबर्न के एक चर्च में भारतीय कैथोलिक पादरी को गले में चाकू मार देने की घटना के एक हफ्ते बाद हुई है
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग ने कहा कि तास्मानिया पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ऐसे हमलों को गंभीरता से लेती है। ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि हमारे देश में रहनेवाले हर नागरिक उनमें भारतीय समुदाय के लोग भी शामिल हैं, उन हर लोगों की सुरक्षा देना हमारी जिम्मेदारी है। नस्लीय हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि भारतीय ड्राइवर पर हमला नस्लीय था या नहीं, ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल के कोट्टायम के रहने वाले ली मैक्स जॉय यहां से नर्सिंग का कोर्स कर रहे हैं और पार्ट टाइम में टैक्सी चलाते हैं। उनका आरोप है कि नार्थ होबार्ट में स्थित मैकडोनाल्ड रेस्त्रां में पांच लोगों के ग्रुप ने उन पर नस्ली टिप्पणियां कीं। इनमें एक लड़की भी शामिल है। पुथुपल्ली के रहने वाले 33 साल के जॉय ने बताया कि यह घटना तब हुई जब वह रेस्त्रां में कॉफी पीने गए थे। उसने बताया कि पांच लोग रेस्त्रां के एक कर्मचारी के साथ बहस कर रहे थे फिर अचानक उन्हें देखने पर उनकी ओर मुड़ गए।

जब रेस्त्रां में मौजूद लोगों ने पुलिस को फोन किया तो वे चले गए। कुछ देर बाद वे लौटे और उन पर हमला किया। जख्म होने के चलते जॉय को रॉयल होबार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि बाद में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने बताया, ‘हमलावर मैकडोनाल्ड के स्टॉफ से नाराज थे लेकिन पहले कार पार्क और फिर स्टोर के अंदर मुझसे भिड़ गए।’ आठ साल से ऑस्ट्रेलिया में रह रहे जॉय ने मीडिया को बताया, ‘निश्चित रूप से नस्ली मनोदशा बदल रही है। कई दूसरे ड्राइवरों को भी अपशब्द कहे जाते हैं लेकिन हर कोई पुलिस में शिकायत नहीं करता।’


जॉय ने विदेश मंत्रालय से इस मामले में हस्तक्षेप कर आरोपी की सजा सुनिश्चित कराने की मांग की है। उसका आरोप है कि वहां के अधिकारियों ने दोषियों को सजा देने के लिए गंभीर प्रयास नहीं किए। इस बीच, कोट्टायम से लोकसभा सांसद जोस के मणि ने इस घटना की निंदा की है और कहा कि वह इस मामले को सोमवार को विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed