{"_id":"588fa3184f1c1b0b13e8085d","slug":"anti-trump-petition-to-stop-uk-state-visit-passes-10-lakh-signatures","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप का ब्रिटेन दौरा रद्द करने वाली ऑनलाइन याचिका पर 10 लाख लोगों ने किए हस्ताक्षर ","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ट्रंप का ब्रिटेन दौरा रद्द करने वाली ऑनलाइन याचिका पर 10 लाख लोगों ने किए हस्ताक्षर
एजेंसी/ लंदन
Updated Tue, 31 Jan 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ब्रिटेन की यात्रा को रद्द करने की मांग करने वाली ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर करने वालों की संख्या काफी जल्द 10 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। यह मांग अमेरिका के नए राष्ट्रपति के एक आदेश के जरिए सात मुस्लिम देशों के लोगों पर अमेरिका में प्रवेश से प्रतिबंध लगाने के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठ रही आवाज के बीच उठी है। ब्रिटेन की संसद में बहस के दौरान प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने आमंत्रण वापस लेने के किसी भी योजना को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
ब्रिटेन की संसद की वेबसाइट पर शनिवार अपराह्न ‘डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन की राजकीय यात्रा पर आने से रोके’ शीर्षक वाली याचिका तैयार की गई और हाउस ऑफ कॉमन्स में इस पर चर्चा के लिए आवश्यक एक लाख हस्ताक्षर तेजी से जुटा लिए गए। मुद्दे पर हाउस ऑफ कॉमन्स में मंगलवार को चर्चा होगी।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया है कि डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी सरकार का मुखिया होने के नाते निजी हैसियत से ब्रिटेन में प्रवेश की इजाजत दी जानी चाहिए लेकिन उन्हें आधिकारिक राजकीय यात्रा पर नहीं बुलाया जाना चाहिए क्योंकि यह महारानी के लिए मुसीबत पैदा करेगा। इसमें यह भी कहा गया कि डोनाल्ड ट्रंप का स्त्री द्वेष और अश्लीलता उन्हें महारानी या प्रिंस ऑफ वेल्स द्वारा अगवानी किए जाने के अयोग्य बनाता है।
विज्ञापन
इसलिए ट्रंप को राष्ट्रपति रहने के दौरान ब्रिटेन में आधिकारिक राजकीय यात्रा पर नहीं आमंत्रित किया जाना चाहिए। हालांकि डाउनिंग स्ट्रीट ने संकेत दिया है कि उसकी ट्रंप को राजकीय यात्रा पर आने के लिए दिए गए न्योते को वापस लेने की कोई योजना नहीं है।