फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   another successful operation of malala yousufzai

मलाला का एक और सफल ऑपरेशन

Sun, 03 Feb 2013 11:51 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Sun, 03 Feb 2013 11:51 PM IST
विज्ञापन
another successful operation of malala yousufzai

तालिबान के खिलाफ़ आवाज़ उठाने वाली पाकिस्तानी किशोरी मलाला युसफ़ज़ई का बर्मिघम के एक और ऑपरेशन किया गया है। तालिबान चरमपंथियों ने 15 वर्षीय मलाला के सिर पर गोली मार दी थी।

विज्ञापन


लड़कियों की शिक्षा के समर्थन में अभियान चलाने के लिए मलाला पर अक्तूबर 2012 में गोली मारी गई थी। मलाला के सिर में लगी गोली को तो पाकिस्तान में ही निकाल लिया गया था लेकिन बेहतर इलाज के लिए उसे ब्रिटेन लाया गया था।
विज्ञापन


बर्मिघंम के क्वीन एलिज़ाबेथ अस्पताल का कहना है कि शनिवार को हुए ऑपरेशन में मलाला की खोपड़ी के एक हिस्से पर टाइटेनियम की एक प्लेट लगाई गई है और सुनने का एक यंत्र लगाया गया है।ये ऑपरेशन लगभग पांच घंटे चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के प्रवक्ता का कहना है कि ओपरेशन के बाद मलाला की स्थिती स्थिर है और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।

अस्पताल का बताया है कि वो मलाला की सेहत से संतुष्ट हैं और वो पूरी तरह से होश में हैं और अस्पताल कर्मचारियों और अपने परिवारवालों से बात कर पा रही हैं। मलाला को हफ्तों तक चले शुरुआती इलाज के बाद जनवरी में अस्पताल से छुट्टी दी गई थी।

मलाला का परिवार फिलहाल ब्रिटेन के वेस्ट मिडलैंड्स में रह रहा है और मलिला के पिता को लंदन के पाकिस्तान दूतावास में अगले तीन साल के लिए नौकरी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed