फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   An angry mob attempted to attack Nawaz Sharif in london

लंदन में गुस्साई भीड़ ने किया पाक के अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर किया हमला, वीडियो वायरल

Tue, 10 Jul 2018 04:04 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 10 Jul 2018 04:04 PM IST
विज्ञापन
An angry mob attempted to attack Nawaz Sharif in london
Nawaz Sharif, Pakistan
पाकिस्तान की एकाउंटिबिलिटी कोर्ट ने एवेनफील्ड भ्रष्टाचार मामले में उन्हें दस साल की सजा सुनाए जाने के बाद लंदन में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर गुस्साए लोगों ने हमला किया है। यह हमला उनपर तब किया गया जब वह एवेनफील्ड स्थित अपने बेटे  के घर में जा रहे थे।
विज्ञापन

 
पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक युवा लोगों का एक समूह नवाज के बेटे हुसैन नवाज के अपार्टमेंट का दरवाजा तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। यही नहीं कुछ लोग वहां प्रदर्शन पहले से कर रहे थे। एक प्रदर्शनकारी तो इतने गुस्से में था कि उसने पाकिस्तानी मुस्लिम लीग-नवाज की ब्रिटेन की शाखा के सदस्य पर सामान ढोने की ट्रॉली तक उठा कर फेंक दी है। वहीं दूसरे ने दरवाजे पर अंडे फेंके।
विज्ञापन


वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से मेट्रोपॉलिटन पुलिस आलीशान एवेनफील्ड हाउस के पास प्रदर्शनकारियों पहुंची और फिर उसने छानबीन भी शुरू की। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने बताया कि शरीफ फैमिली ने किसी भी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहीं दूसरे वीडियो में दर्जन भर लोग पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ का झंडा लिए वहां प्रदर्शन कर रहे थे। इस हमले के बारे में मरियम नवाज ने कहा कि यह पीटीआई और उसके अध्यक्ष द्वारा कराई गई है। 
नवाज शरीफ की पत्नी कुलसुम नवाज का इलाज चल रहा है। वह लंबे समय से बीमार चल रही हैं। मरियम ने कहा कि जिस तरह की भाषा का उपयोग इमरान खान अपने चुनाव प्रचार के दौरान कर रहे हैं वह दर्शाता है कि उन्हें और उनकी पार्टी के लोगों को खास तरह की ट्रेनिंग की जरूरत है। नवाज पर किए गए हमलों की पाकिस्तान की राजनीतिक पार्टियों ने निंदा की है।


वहीं पीटीआई यूके के प्रवक्ता ने कहा कि हुसैन नवाज के घर पर किए गए प्रदर्शन पर पीटीआई पार्टी का कोई हाथ नहीं है। पिछले कुछ दिनों में एवेनफील्ड हाउस के बाहर इस तरह के प्रदर्शन की कई खबरें आ चुकी हैं। पहला प्रदर्शन 6 जुलाई को हुआ था जब दो समूह के लोग वहां मिठाई बांट रहे थे। तब दोनों समूह में बहस हो गई थी।  

यह वीडियो पाकिस्तानी अखबार डॉन के फेसबुक पेज से साभार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed