फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Amina Kissed a boy, father 'imprisoned'

लड़के को चुंबन दिया, पिता ने 'कैद किया'

Fri, 05 Aug 2016 05:21 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Fri, 05 Aug 2016 05:21 PM IST
विज्ञापन
Amina Kissed a boy, father 'imprisoned'
- फोटो : BBC

ब्रितानी हाई कोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा है कि सऊदी अरब में 'कैद' अमीना अल जाफरी को ब्रिटेन वापस लाया जाए। अमीना ने दावा किया है कि उनके पिता ने मर्जी के खिलाफ उन्हें घर में 'बंद' कर रखा है। 21 साल की अमीना की पैदाइश और परवरिश ब्रिटेन के स्वानजी में हुई है। उन्हें 2012 में पिता मोहम्मद अल जाफरी सऊदी अरब में जेद्दा ले गए। पिता मोहम्मद के अनुसार वे अमीना की 'जिंदगी को बचाने' के लिए वहां लेकर गए हैं।

विज्ञापन


मोहम्मद ने अमीना के आरोपों को कोर्ट के सामने मानने से मना कर दिया। जज होलमैन के मुताबिक अमीना को उसकी 'आजादी से दूर' रखा गया है और अगर वह वापस आना चाहती है तो पिता को उसकी वेल्स या इंग्लैंड में वापसी हर हाल में सुनिश्चित करनी चाहिए। मोहम्मद को अमीना की 11 सितंबर तक हर हाल उनकी वापसी सुनिश्चित करनी होगी।

विज्ञापन

अमीना के पास ब्रिटेन व सऊदी अरब की दोहरी नागरिकता

Amina Kissed a boy, father 'imprisoned'

अमीना और मोहम्मद दोनों के पास ब्रिटेन व सऊदी अरब की दोहरी नागरिकता है। कोर्ट के इस आदेश के लागू होने में खासा संशय है क्योंकि ब्रिटेन और सऊदी अरब के बीच ऐसी कोई परांपरा नहीं है जिसके आधार पर इस आदेश का पालन करवाया जा सके। सऊदी अरब दोहरी नागरिकता को मान्यता नहीं देता है।

कोर्ट ने माना है कि उसके आदेश का पालन तभी हो सकता है जब मोहम्मद इस आदेश को मानने को तैयार हो। अगर वो इसके लिए तैयार नहीं होते हैं तो कोर्ट 'ज्यादा दबाव' नहीं बना सकता है। होलमैन के मुताबिक मोहम्मद ने अगर इस आदेश का पालन नहीं किया तो ब्रिटेन वापसी के बाद उन पर कोर्ट की अवमानना का मामला दर्ज हो सकता है। अमीना का दावा था कि उसके पिता ने 'एक लड़के को चुबंन' देने से नाराज होकर 'कैद' कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed