{"_id":"5acc81504f1c1bc21a8b4618","slug":"americans-watch-tv-at-least-four-hours-three-minutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या आप जानते हैं, दुनिया में सबसे ज्यादा टीवी किस देश के लोग देखते हैं?","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
क्या आप जानते हैं, दुनिया में सबसे ज्यादा टीवी किस देश के लोग देखते हैं?
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 10 Apr 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनियाभर में टीवी देखने को लेकर किये गए सर्वे की रिपोर्ट्स में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 2017 में लोगों ने टीवी के सामने करीब 3 घंटे का समय बिताया। वहीं रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ कि अमेरिका और कनाडा के लोग सबसे ज्यादा टीवी देखते हैं। यहां के लोग हर दिन औसतन 4 घंटे 3 मिनट टीवी के सामने बिताते हैं।
विज्ञापन
दूसरे नंबर पर यूरोप का नाम है यहां 2017 में हर दिन लोगों ने 3 घंटे 49 मिनट टीवी देखी। जबकि रूस और ब्राजील इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं। टीवी देखने से संबंधित यह डाटा 95 देशों से लिया गया है।
विज्ञापन
फ्रांस के कान में इस रिपोर्ट को पेश करते हुए यूरोडेटा टीवी वर्ल्डवाइड के वाइस प्रेसिडेंट फ्रेडरिक वॉलप्रे ने कहा,ऑनलाइन पर उपलब्ध साधनों के बावजूद लोग टीवी देखना पसंद करते हैं और उनके टीवी देखने के टाइम में कोई कमी नहीं आई है।
विज्ञापन
हालांकि एशिया और उत्तरी अमेरिका के देशों में लोगों का टीवी देखने में रुझान कुछ कम हुआ था लेकिन यूरोप और दक्षिण अमेरिका में अब भी बहुत सारे लोग टीवी देखते हैं।
एशिया में हर दिन लोग कम से कम 2 घंटे 25 मिनट टीवी देखते हैं। जबकि चीन में लोग केवल 2 घंटे 12 मिनट टीवी देखते हैं। जबकि यह पाया गया है कि युवा और बच्चे मोबाइल पर ज्यादा समय बिताते हैं। स्वीडन में युवा 2 घंटे से भी कम टीवी देखते हैं।