फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   American bishops tell people the power of love in royal wedding -

शाही शादी में अमेरिकन बिशप ने लोगों को बताई प्यार की ताकत

Mon, 21 May 2018 04:24 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 21 May 2018 04:24 AM IST
विज्ञापन
American bishops tell people the power of love in royal wedding -

विंडसर कैसल के सेंट जॉर्ज चैपल में आयोजित प्रिंस हैरी और मेगल मर्केल की शाही शादी के अवसर पर अमेरिकी बिशप माइकल करी ने वहां उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने विंडसर कैसल में तकरीबन 10 मिनट तक प्यार की ताकत और जुनून के बारे में लोगों को बताया। शिकागो में जन्में माइकल करी ने सेंट जॉर्ज चैपल, विंडसर कैसल में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और आए 600 मेहमानों के बीच प्यार की ताकत के बारे में उपदेश दिया। उन्होंने कहा प्यार में शक्ति है, इसे कभी कम नहीं समझना चाहिए। 

विज्ञापन


190 करोड़ लोगों ने देखी प्रिंस हैरी और मर्केल की शादी

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विंडसर कैसल के ऐतिहासिक सेंट जॉर्ज चैपल में प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल के शाही शादी समारोह को दुनिया भर के लगभग 190 करोड़ लोगों ने टेलीविजन पर देखा। चैपल में शनिवार को ब्रिटेन की महारानी समेत 600 अतिथियों की उपस्थिति में 33 वर्षीय प्रिंस हैरी और 36 वर्षीय मेगन विवाह बंधन में बंध गए।
विज्ञापन


प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर की दिल की बात

प्रिंस हैरी और मेगन के यादगार पल का हिस्सा बनने के बाद 35 वर्षीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात शेयर की। प्रियंका ने लिखा, ‘हर किसी की जिंदगी में एक ऐसा लम्हा आता है जब वक्त ठहर जाता है। आज ऐसा हुआ तुम मेरी दोस्त आकर्षण, प्यार और खूबसूरती का प्रतीक बन गईं। इस शादी के लिए तुम दोनों द्वारा किया गया हर चुनाव इतिहास बन जाएगा। इसलिए नहीं कि ये तुम दोनों की शादी थी, बल्कि इसलिए क्योंकि यह बेमिसाल शादी, बदलाव और उम्मीद का प्रतीक थी।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका ने दोनों के लिए लिखा प्यार भरा संदेश

उन्होंने आगे लिखा, ‘दुनिया इन दोनों चीजों को दिल से चाहती है। शुक्रिया इस खूबसूरत तस्वीर के लिए। अपनी आंखों के सामने तुम दोनों को एक होते देखना और तुम्हारे प्यार को दुआएं मिलते हुए देखकर बहुत खुशी हुई। इसके साथ ही मुझे रुला भी दिया। दुआ करती हूं कि तुम दोनों हमेशा खुश रहो और साथ रहो।’

शाही शादी के बाद अपने जीवन की नई शुरुआत करने वाले हैरी और मर्केल अपने काम पर वापस लौट आए हैं। दोनों ने शाही काम की वजह से अपने हनीमून को फिलहाल टाल दिया है। इसके साथ ही नवविवाहित मेगन मर्कल ने उस भारतीय परोपकारी संस्था को और ज्यादा वक्त देने का वादा किया है जिसे उन्होंने ड्यूक ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी के साथ हुई अपनी शाही शादी में मिले तोहफों को दान में देने के लिए चुना है। 


विंडसर कैसल में सेंट जॉर्ज चैपल में आमंत्रित 600 अतिथियों के बीच पूर्व अमेरिकी अदाकारा ने मुंबई के माइना महिला फाउंडेशन की संस्थापक को बताया कि वह महिला सशक्तीकरण के लिए काम करने वाली संस्था को ज्यादा समय देने के बारे में विचार कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed