{"_id":"591ea8b34f1c1bd520f24b53","slug":"amazon-s-delivery-drone-research-focuses-on-avoiding-birds-company-hired-expensive-engineers-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेजॉन कर रही रिसर्च जिससे रास्ते में न टकराएं डिलिवरी ड्रोन","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
अमेजॉन कर रही रिसर्च जिससे रास्ते में न टकराएं डिलिवरी ड्रोन
amarujala.com- Presented by: अकरम
Updated Fri, 19 May 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैकेज-डिलिवरी ड्रोन्स के विकास में लगी अमेजॉन अब इस बात पर रिसर्च कर रही है कि उसके इस काम में पक्षी बाधा न बने। कंपनी ने गुरुवार को कहा कि वो एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम पर काम कर रहे हैं जिससे कि बिना किसी परेशानी के उसके ड्रोन्स गोदामों से सीधे ग्राहकों तक पहुंच सकें।
विज्ञापन
इसके लिए अमेजॉन ने पेरिस के नजदीक एक नई रिसर्च और डेवलेपमेंट टीम का गठन किया है जहां दर्जनों सॉफ्टवेयर इंजीनियर इस तरह के सिस्टम को विकसित करने में लगा है कि उसके डिलिवरी वाहन किसी बिल्डिंग, पेड़ों और अन्य ड्रोन्स और पक्षियों से न टकराएं और एविएशन इंडस्ट्री के दिशा-निर्देशों का पालन कर सकें।
विज्ञापन
अमेजॉन के वाइस प्रेसिडेंट ग्लोबल इनोवेशन, पॉल मिसनर ने कहा कि पक्षी कभी भी हमारे सहयोगी नहीं हो सकते, ऐसी स्थिति में हमें रास्ते में आने वाली बाधाओं के बारे में सोचना होगा। वेयरहाउस से ग्राहक के घर तक जा रहे ड्रोन को ढूंढ़ना और उसकी सही लोकेशन का पता करना तो जरूरी है ही, लेकिन रास्ते में आने वाली बाधाओं से भी बचना जरूरी है। अमेजॉन ने इसके लिए अपना खुद का एक ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम बनाने का फैसला किया है इसके साथ ही कंपनी ने इसके लिए बेहतर इंजीनियर्स को नियुक्त किया है।
विज्ञापन