फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   airbus a350 next-gen plane takes off on first test flight

लीजिए आ गई है एयरबस ए350

Sat, 15 Jun 2013 01:18 AM IST
Updated Sat, 15 Jun 2013 01:18 AM IST
विज्ञापन
airbus a350 next-gen plane takes off on first test flight

कई सालों के लंबे इंतजार के बाद यूरोपीय हवाई जहाज़ निर्माण कंपनी एयरबस के नए और खास विमान ने सफलता पूर्वक अपनी परीक्षण उड़ान पूरी कर ली है। एयरबस का यह विमान है, ए350। इस विमान में 86.73 खरब रुपए का निवेश किया गया है।

विज्ञापन


इस विमान ने चार घंटे की सफल भरी।

ए350 के बारे में कहा जा रहा है कि ईंधन क्षमता और पर्यावरण की दृष्टि से यह विमान कई नए मानक स्थापित करने वाला है।

दो इंजनों और लंबी दूरी की खासियतों वाले ए350 को बोइंग के 787 ड्रीमलाइनर के सीधे प्रतिद्वंद्वी के रुप में पेश किया जा रहा है। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के बारे में कहा जाता है कि इसने विमान प्रौद्योगिकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
विज्ञापन


झिझक
लेकिन यह भी सच है कि एयरबस इस एअरक्राफ्ट ए350 को वास्तव में बनाना ही नहीं चाहता था।

पिछले दशक के मध्य तक एयरबस बहुप्रतीक्षित सुपरजंबो ए380 को बनाने की तैयारी में पूरी तरह व्यस्त थी।

विशालकाय डबल डेकर सुपरजंबो ए380 विमान में बेहद जटिल मशीनें लगाई गई थी। इसे बनाने की लागत बढ़ती ही जा रही थी।

इन परिस्थितियों में अरबों डॉलर की लागत वाला एक और विमान बनाने में एअरबस थोड़ा झिझक रही थी।

मगर एअरबस को एक ऐसे विमान की भी जरूरत थी जो बोइंग की ड्रीमलाइनर को कड़ी चुनौती दे सके। इसकी वजह यह थी कि कई प्रमुख एअरलाइन कंपनियां ड्रीमलाइनर में खासी रुचि ले रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रीमलाइनर में हल्के कार्बन यौगिकों का इस्तेमाल किया जाना था। इसके अलावा इसमें वायुयान निर्माण से जुड़ी उन्नत तकनीकों की इस्तेमाल भी किया जाना था ताकि इसकी ईंधन की खपत और उड़ाने की लागत काफी कम हो जाए।

ए330 मॉडल
ड्रीमलाइनर की ईंधन क्षमता का मुकाबला करने के लिए एअरबस ने ए350 का खाका खींचते समय ए330 के अपने वर्तमान मॉडल को अपना आधार बनाया। लेकिन इसमें नए पंख, नए इंजन और हल्के धड़ लगाए गए।

शुरुआती दौर में इससे संभावित ग्राहक कुछ खास प्रभावित नजर नहीं आए।

इस मॉडल के कट्टर आलोचकों में से एक थे स्टीवन उदवर-हेज़ी। वे तब 'इंटरनेशनल लीज फायनांस कॉरपोरेशन' के प्रमुख थे। ये कंपनी भारी तादाद में विमानों की खरीद करती है।

विमान उद्योग में मजबूत छवि रखने वाले स्टीवन ने सार्वजनिक रूप से कहा कि ए350 के बारे में जैसा सोचा गया था यह उसके अनुरुप बन कर नहीं आया है। कई और एअरलाइनों के प्रमुख भी स्टीवन की इस बात से सहमत थे।

नतीजा यह हुआ कि 2006 के मध्य में एयरबस ने वह डिजाइन वापस ले लिया और इस पर फिर से काम करना शुरू कर दिया।

और नतीजा, आपके सामने है ए350 विमान जो एयरबस के मुख्यालय टोलूस की हवाई पट्टी पर आत्मविश्वास के साथ खड़ा है और ऐसा अंदाजा है कि एयरबस ने इसे अपनी ओर से हरी झंडी दे दी है।

बेजोड़ कला
ए350को लांच किए जाने के पहले ही 600 से ज्यादा आर्डर आ चुके हैं।

अगले सप्ताह होने वाले 'पेरिस एयर शो' में और इसकी और ज्यादा खरीद होने की संभावना है। रिपोर्ट है कि 'पेरिस एयर शो' में एयर फ्रांस 25 ए350 विमानों को खरीदने के बारे में सोच रहा है।

787 की तरह ए350 भी एक ज़बरदस्त विमान है। यह विमान कंपनियों को बेहतर ईंधन क्षमता के साथ लंबी दूरी की सेवाएं भी देगा।

ए350 का धड़ और अन्य हिस्से टाइटेनियम से बने हैं जिससे इसका वज़न कम हो गया है।

दावा
एयरबस का दावा है कि ए350 अन्य विमानों की अपेक्षा 25 फीसदी कम ईंधन खर्च करेगा। यहीं नहीं, यह विमान ध्वनि प्रदूषण और उत्सर्जन को इनकी आदर्श सीमा के भीतर बनाए रखेगा।


एयरबस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉन लीही ने बीबीसी को बताया कि ए350 का लक्ष्य अपने बाजार में भारी इजाफा करना है। उनके आकलन के अनुसार विश्व के विभिन्न एयरलाइनों को आने वाले 20 सालों में करीब 6,500 ऐसे विमानों की जरूरत पड़ेगी।

जॉन लीही का कहना है, “787 के मुकाबले ए350 बहुत तेजी से 600 से ज्यादा की बिक्री के स्तर पर पहुंच गया है। बाजार ने ए350 का पुरज़ोर स्वागत किया है।”

बीबीसी बिजनेस संवाददाता थिओ लीगेट की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed