{"_id":"59d17ae04f1c1ba9538b52e0","slug":"air-france-plane-engine-broken-emergency-landing-in-canada","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर फ्रांस के प्लेन का इंजन हुआ खराब, कनाडा में हुई इमरजेंसी लैंडिंग","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
एयर फ्रांस के प्लेन का इंजन हुआ खराब, कनाडा में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
एजेंसी, पेरिस
Updated Mon, 02 Oct 2017 05:01 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Twitter
पेरिस से लॉस एंजिलिस जा रहे एयर फ्रांस के एक सुपरजंबो पैसेंजर विमान को कनाडा में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
विज्ञापन
विमान का इंजन गंभीर रूप से खराब होने के बाद आपात लैंडिंग कनाडा के न्यूफाउंडलैंड स्थित गूज बे में कराई गई। इस विमान में 520 लोग सवार थे। एयर फ्रांस के प्रवक्ता ने कहा कि विमान में सवार सभी 520 लोग सुरक्षित हैं। उन्हें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।
ये भी पढ़ें- स्कूल में हैलिकॉप्टर लैंडिंग से मचा हड़कंप, घबराकर यूं जुट गया पूरा गांव
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एयर फ्रांस ए 380 विमान के इंजन में खराबी आने के बाद गूज बे एयरपोर्ट पर इसकी लैंडिंग हुई। इस जहाज में 496 यात्री और 24 चालक दल के सदस्य शामिल हैं। यह घटना तब घटी जब विमान अटलांटिक महासागर से गुजर रहा था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एयर इंडिया के विमान की बाबतपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिग
यात्रियों ने ट्विटर के जरिये बताया कि उड़ान के दौरान ‘तेज आवाज’ आ रही थी और बहुत ज्यादा कंपन हो रहा था। सोशल मीडिया पर विमान से इंजन के अलग होने की तस्वीरें साझा की गई हैं।