{"_id":"2f8e4f36e234325d6f874bba7ae43c1d","slug":"air-asia-plane-crash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर एशियाः पापा जल्दी घर आओ...मुझे आपकी जरुरत है","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
एयर एशियाः पापा जल्दी घर आओ...मुझे आपकी जरुरत है
Updated Mon, 29 Dec 2014 04:29 PM IST
विज्ञापन
लापता हुए एयर एशिया विमान में सवार लोगों के परिजन इंडोनेशिया के सुरबाया एयरपोर्ट में अपने परिजनों के हाल जानने के लिए बड़ी संख्या में मौजूद हैं।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर रोते बिलखते लोगों का हुजूम नजर आ रहा हैं। इन्हीं में एक हैं नियास आदित्यस जो गृहिणी हैं। नियास के पति 43 साल को ननांग प्रियोविदोदो, टूर एजेंट हैं और अपने परिवार के कुछ सदस्यों को घुमाने के लिए सिंगापुर और मलेशिया के टूर पर इसी विमान से रवाना हुए थे। रोती हुई आदित्यस ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "उन्होंने रवाना होने से पहले मुझसे कहा था, दुआ मांगो कि नया साल हमारे लिए खुशियां लेकर आए।"
विज्ञापन
विमान के कैप्टन की बेटी का पापा को संदेश
इस विमान के कप्तान का नाम है इरयंतो जिनके पास 20 हजार उड़ान घंटो का अनुभव है। इसमें से एयरबस 320 के 6,100 उड़ान घंटो का उनके पास अनुभव है।
कैप्टन की 22 साल की बेटी ने अपने फsसबुक पेज पर लिखा है, "पापा, घर जल्दी आओ। मुझे आपकी जरूरत है।" अपने पापा के नाम उनका ये संदेश इंडोनेशिया में खासा चर्चित हो चुका है।
विज्ञापन
पूर्वी जावा स्थित उनके शहर में पड़ोसियों और परिजनों ने उनके घर जाकर परिवार को ढांढस बंधाया। उनके एक पड़ोसी ने बताया, "कैप्टन इरयंतो बेहतरीन शख्श थे। इसी वजह से हमने उन्हें अपने इलाके में नागरिकों की एक संस्था का प्रमुख बनाया था।" इरयंतो को कमर्शियल प्लेन चलाने से पहले लड़ाकू विमान एफ-16 उड़ाने का भी खासा अनुभव था।