फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   after 27 years computer app gives voice

27 साल बाद 'कंप्यूटर ऐप ने दी आवाज'

Fri, 22 Feb 2013 05:46 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Fri, 22 Feb 2013 05:46 PM IST
विज्ञापन
after 27 years computer app gives voice

अपने आस-पड़ोस की दुनिया में हमें ऐसे लोग दिखते रहते हैं जिनकी जिंदगी लकवा मार जाने के बाद बदल जाती है। जो कल तक हंसी-मजाक करते रहे हों, अचानक लकवे का दौरा उन्हें अपाहिज बना देता है।

विज्ञापन


आम तौर पर शरीर का जो हिस्सा लकवे से प्रभावित होता है, वह सुन्न पड़ जाता है। आप उससे कोई काम नहीं ले पाते। कई बार यह दौरा केवल मस्तिष्क को प्रभावित करता है और इससे आपके सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित होती है, इसके असर से कई बार आप बोल नहीं पाते हैं।
विज्ञापन


ऐसे लोगों के लिए एक कंप्यूटर ऐप नई जिंदगी बन सकता है। कम से कम ब्रिटेन के केविन बेवेरली के साथ तो ऐसा ही हुआ है।

बीते 27 साल से केविन बेवेरली बोल नहीं सकते हैं। उनके शरीर का बायां हिस्सा लकवाग्रस्त है। उनके दिमाग पर भी इसका असर पड़ा जिसके चलते वे बोल नहीं पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूक लोगों के लिए नई उम्मीद
एक समय कराटे के ब्लैक बेल्ट चैंपियन रहे केविन के लिए ये जिंदगी बोझ बन गई थी लेकिन कंप्यूटर के एक नए ऐप ने उनकी जिंदगी आसान कर दी है।

दरअसल इस ऐप में आदमी के तमाम मनोभावों को संकेतों के जरिए दर्शाया गया है और मनोभावों को एक आवाज़ में रिकॉर्ड किया गया है।

आप जिस मनोभाव को अभिव्यक्त करना चाहते हैं, उससे संबंधित संकेत को दबाने पर पूरी अभिव्यक्ति आवाज के तौर पर निकलती है।

इस ऐप के इस्तेमाल करते हुए केविन के चेहरे पर खुशियां देखीं जा सकती हैं। उनके पहली अभिव्यक्ति रही है, “आख़िरकार, अब कोई मुझे सुन सकता है।”

साफ है कि इस ऐप के इस्तेमाल से मूक लोगों को भी अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed