{"_id":"5bbf2390867a5528213a10d8","slug":"a-russian-soyuz-spacecraft-lunching-failure-all-astronauts-safe","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस वजह से रूसी अंतरिक्षयान की हुई आपातकालीन लैंडिंग, सभी क्रू मेंबर्स सुरक्षित ","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
इस वजह से रूसी अंतरिक्षयान की हुई आपातकालीन लैंडिंग, सभी क्रू मेंबर्स सुरक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 11 Oct 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए रवाना हुए एक सोयुज रॉकेट के इंजन में समस्या आने के बाद गुरुवार को इसे आपात स्थिति में उतारा गया। इस एयरक्राफ्ट में रूस अमेरिका के अंतरिक्ष यात्री सवार थे। चालक दल के दोनों सदस्य सुरक्षित हैं। रूसी समाचार एजेंसियों ने यह खबर दी।
विज्ञापन
इंटरफैक्स समाचार एजेंसी की खबर के मुताबिक नासा के सदस्य निक हेग और रूसी अंतरिक्ष एजेंसी के एलेक्सी ओवचिनिन ने कजाखस्तान में आपात स्थिति में उतरे। उन्हें कोई चोट नहीं आई है। ओवचिनिन की यह दूसरी अंतरिक्ष यात्रा है।
विज्ञापन