कुल्हाड़ी लेकर युवक चढ़ा ट्रेन में, जो दिखा उसी को बनाता गया निशाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी के बर्लिन में अफगानिस्तान के एक 17 वर्षीय युवक ने जो काम किया उसने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए। यह युवक एक कुल्हाड़ी और एक चाकू लेकर ट्रेन में चढ़ गया और रेल यात्रियों पर जानलेवा हमले करने लगा। यह हमला बवेरिया के वुर्जबर्ग एवं त्रेउचलिंगेन के बीच चलने वाली ट्रेन में कल रात करीब सवा नौ बजे किया गया, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं।
हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हमलावर को जर्मन पुलिस की कार्रवाई में मार गिराया गया है। दरअसल, उस किशोर ने घटनास्थल से भागने की कोशिश की थी, जिसके चलाती पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और वह मारा गया। छानबीन में यह बात सामने आई है कि वह आईएसआईएस से प्रभावित था।
14 लोग हैं सदमे में
उस लड़के के कमरे से आईएसआईएस का झंडा भी मिला है। वहीं दूसरी ओर आईएसआईएस ने भी इसकी जिम्मेदारी ले ली है। बवेरिया राज्य के गृह मंत्री जोएचिम हेर्रमन्न के अनुसार हमलावर जर्मनी में अकेले नाबालिग के रूप में आया था और पास ही स्थित ओचसेनफर्ट में रह रहा था।
मंत्रालय के एक प्रवक्ता के अनुसार इस बात की काफी अधिक संभावना है कि यह हमला इस्लामी चरमपंथी द्वारा किया गया हो। उने अनुसार हमला करते वह हमलावर अल्लाह हू अकबर के नारे लगा रहा था। इस हमले में 14 लोगों को सदमा भी लग गया है, जिनका उपचार चल रहा है।