{"_id":"59f4509b4f1c1b71548b974c","slug":"a-man-sentenced-24-years-in-prison-for-infecting-hiv-to-30-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस शख्स ने 30 महिलाओं में फैलाया HIV, हुई 24 साल की जेल ","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
इस शख्स ने 30 महिलाओं में फैलाया HIV, हुई 24 साल की जेल
बीबीसी, हिंदी
Updated Sat, 28 Oct 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
वालेंटीनो तलुटो
- फोटो : AFP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाम- वालेंटीनो तलुटो, उम्र- 33 साल, पेशा- अकाउंटेंट, साल 2006 से एचआईवी संक्रमित, और अब 24 साल की जेल । वजह ये है कि इटली के वालेंटीनो तलुटो ने खुद के एचआईवी संक्रमित होने की जानकारी के बाद जानबूझकर 53 महिलाओं के साथ असुरक्षित यौन संबंध बनाए।
विज्ञापन
पढ़ें: मात्र 10 सेकेंड में आपका स्मार्टफोन बताएगा HIV है या नहीं
विज्ञापन
इनमें से 30 महिलाएं एचआईवी संक्रमित हो गईं। इनमें से एक लड़की के साथ जब उनका रिश्ता शुरू हुआ, तब उसकी उम्र महज 14 साल थी। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, संबंध बनाते हुए जब कोई उन्हें कंडोम के इस्तेमाल के लिए कहता, तब वो या तो कंडोम से एलर्जी होने की बात कहते या फिर ये बहाना बनाते कि उन्होंने हाल ही में एचआईवी टेस्ट कराया है।
विज्ञापन
खुद को बताता था 'हार्टी स्टाइल'
जब कुछ महिलाओं को खुद के एचआईवी संक्रमित होने की जानकारी मिली और उन्होंने तालुटो से सवाल किया तो उसने इस बात से इंकार किया कि वो एचआईवी संक्रमित है। तालुटो महिलाओं से संबंध बनाने के लिए सोशल नेटवर्किंग और डेटिंग साइट पर 'हार्टी स्टाइल' के नाम से पेश करता था।
पढ़ें: IIM अहमदाबाद ने HIV पॉजिटिव लोगों के लिए बनाई मैरिज वेबसाइट
तालुटो के महिलाओं के साथ बनाए असुरक्षित संबंधों की वजह से तीन पुरुष और एक बच्चा भी एचआईवी संक्रमण की चपेट में आ गए। हालांकि कोर्ट में तालुटो के वकील ने कहा कि 'उनके मुवक्किल की हरकत असावधानी भरी थी लेकिन उन्होंने ऐसा जानबूझकर नहीं किया था'।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, सजा के ऐलान के बाद पीड़ित महिलाएं रोने लगीं। अभियोजन पक्ष ने तालुटो के लिए उम्रकैद की मांग की थी। लेकिन उन्हें सजा 24 साल की ही हुई।