फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   A chocolate leads Brits panic as it 'can't be sold outside the EU'

अंग्रेजों से छिन जाएगी ये चॉकलेट, अभी से अफरा-तफरी

Fri, 24 Jun 2016 05:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 24 Jun 2016 05:40 PM IST
विज्ञापन
 A chocolate leads Brits panic as it 'can't be sold outside the EU'
- फोटो : mirror.co.uk

चॉकलेट का नाम लेते ही मन खुश हो जाता है, मुंह में पानी आ जाता है, बड़े से बड़ा शख्स बच्चों की तरह चॉकलेट पर टूट पड़ता है। यकीनन चॉकलेट आपको कुछ पल मिठास और आनंद के देती है, फिलहाल चॉकलेट ने अग्रेजों का चैन और सुकून छीन लिया है। 

विज्ञापन


यकीन करना मुश्किल है, लेकिन ये सच है। सोशल मीडिया पर उस चॉकलेट की तस्वीर वायरल हो रही है जो यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होते हैं अंग्रेजों से छिन जाएगी।
विज्ञापन


जनमत संग्रह कराने पर ज्यादातर लोगों ने ब्रिटेन को यूरोपीय संघ से अलग करने में दिलचस्पी जताई लेकिन उन्हें इस बात का इल्म नहीं रहा कि उनकी रोजाना की आदत बन चुकी एक चॉकलेट हमेशा के लिए उनसे छिन जाएगी। अगली स्लाइड में देखिर आखिर वो कौन सी चॉकलेट है जिसने अंग्रेजों को बेचैन कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 A chocolate leads Brits panic as it 'can't be sold outside the EU'

मिरर की खबर के मिल्की वे की मैजिक स्टार्स चॉकलेट को अंग्रेज बहुत पसंद करते हैं। अब जब यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने की खबर आई तो किसी का ध्यान चॉकलेट के रैपर पर गया। आप भी देख सकते हैं कि चॉकलेट पर लिखा है कि प्रोडक्ट शुड नॉट बी सोल्ड आउटसाइड ऑफ द यूरोप ( यह उत्पाद यूरोप के बाहर बिक्री के लिए नहीं है)।

सोशल मीडिया पर तस्वीर आते ही हजारों लोग इस चॉकलेट के लिए मचल उठे। लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई कह रहा है कि वो आज ही चॉकलेट का सारा स्टॉक खरीद लेगा। कोई ट्वीट कर रहा है कि वो दुकान में मैजिक स्टार्स का एक भी पैकेट बाकी नहीं छोड़ेगा। कुछ लोगों का ये भी कहना है कि चॉकलेट मिले या न मिले, इंग्लैंड खुश है।
 

   
चॉकलेट बनाने वाली कंपनी मार्स की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन परेशान लोगों में एक धड़ा ऐसा भी है उम्मीद जता रहा है कि चॉकलेट कंपनी अपनी नीतियों में बदलाव ला सकती है और ब्रिटेन के लोगों को फिर से चॉकलेट मिलती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed