फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   65 year old lady birth four children

65 की उम्र में इस दादी ने दिया 4 बच्चों को जन्म

Mon, 25 May 2015 09:02 AM IST
Updated Mon, 25 May 2015 09:02 AM IST
विज्ञापन
65 year old lady birth four children

पैंसठ साल की एक जर्मन महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। जर्मन टीवी आरटीएल ने खबर दी है कि औरत का कृत्रिम गर्भाधान हुआ था। रिपोर्ट में कहा गया है कि अन्न्हुग्रेट राउनिक ने बर्लिन के एक अस्पताल में एक साथ तीन बेटों और एक बेटी को जन्म दिया।

विज्ञापन


हालांकि राउनिक की डिलीवरी 26वें सप्ताह में ही हो गई और उनका ऑपरेशन हुआ, लेकिन बच्चों के जीवित रहने की पूरी संभावना बताई जा रही है। राउनकि को पहले से ही 13 बच्चे हैं।
विज्ञापन


उनके सात नाती-पोते भी हैं। एक साथ चार बच्चों को जन्म देने वाली वो सबसे अधिक उम्र की औरत हैं। उन्होंने फिर से मां बनने का इरादा तब किया जब उनकी सबसे छोटी बेटी (जो 10 साल की है) उनसे कहने लगी कि उसे एक भाई या बहन चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसके पास है रिकॉर्ड?

65 year old lady birth four children

जेनी हिल का कहना है कि राउनिक का यूक्रेन में किया गया गर्भाधान और उनका गर्भ जर्मनी में काफी चर्चा में रहा। कुछ डॉक्टरों ने भी सवाल उठाया था कि क्या वो गर्भ के दौरान स्वस्थ रह पाएंगी।

हालांकि स्कूल में शिक्षक के तौर पर काम करने वाली राउनकि बच्चों को जन्म देने वाली सबसे अधिक उम्र की महिला नहीं हैं। ये रिकॉर्ड स्पेन की एक औरत के नाम हैं, जिन्होंने 2006 में 66 साल की उम्र में बच्चों को जन्म दिया था। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि इसका श्रेय भारतीय ओंकारी पँवर को है जिन्होंने 70 साल की उम्र में बच्चे पैदा किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed