फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   55 armed men arrested for entering in Gurudwara Forcefully in Britain

ब्रिटेन: गुरुद्वारे पर हथियारबंद लोगों ने किया कब्जा, 55 गिरफ्तार

Mon, 12 Sep 2016 06:58 AM IST
एजेंसी/ लंदन
एजेंसी/ लंदन Updated Mon, 12 Sep 2016 06:58 AM IST
विज्ञापन
55 armed men arrested for entering in Gurudwara Forcefully in Britain
- फोटो : demo

ब्रिटेन के वेस्ट मिडलैंड के एक प्रसिद्ध गुरुद्वारे पर 20 से 30 कृपाणधारी सिखों के कब्जा कर लेने के बाद रविवार को वहां की स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आठ घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने गुरुद्वारे में जबर्दस्ती घुसे 55 लोगों को गिरफ्तार कर उसके चारों तरफ पुलिस की तैनाती कर दी। गुरुद्वारे में एक सिख और एक गैर सिख युगल के शादी करने के कारण यह तनावपूर्ण स्थिति बनी है।

विज्ञापन


मामले को बातचीत से सुलझाने के लिए वर्कशायर पुलिस के विशेष प्रशिक्षित अधिकारी लीमिंगटन स्पा शहर के इस गुरुद्वारा के भीतर मौजूद बताए जा रहे हैं। 

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि स्थानीय समयानुसार सुबह 6.47 बजे गुरुद्वारे में 20 से 30 कृपाणधारी सिखों के कब्जा करने की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि कुछ सिखों के पास कृपाण हैं और इसे देखते हुए सशस्त्र पुलिस की तैनाती की गई है।

विज्ञापन

पुलिस की अपील- मामला शांत होने तक इलाके से न गुजरें लोग

55 armed men arrested for entering in Gurudwara Forcefully in Britain

पुलिस ने लोगों को आश्वस्त किया कि इसे आतंकी घटना के रूप में नहीं लिया जाएगा। गुरुद्वारे के ग्रंथी मामले को सुलझाने को लेकर बातचीत कर रहे हैं। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि गुरुद्वारे के भीतर से कृपाण सहित कई अन्य चीजें जब्त की गई हैं। गुरुद्वारे के आसपास के इलाके की नाकेबंदी की गई है और लोगों से अपील की जा रही है कि वे मामला शांत होने तक इस इलाके से गुजरने से बचें। 

कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कृपाणधारी सिख अलग-अलग संप्रदायों के युगल के बीच हुई शादी का विरोध कर रहे हैं। गुरुद्वारे के पूर्व कोषाध्यक्ष जतिंदर सिंह बिरडी ने कहा कि एक सिख और गैर सिख युगल शादी करने वाले थे। 

कुछ लोग इस गुरुद्वारे में वर्षों से दो समुदायों के बीच शादी का विरोध करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर लोगों का मानना है कि अगर परंपरा का निर्वाह किया जाए तो गुरुद्वारे में अंतर नस्लीय शादी करने में कोई दिक्कत नहीं है। इससे पहले कभी भी मामला इतना गंभीर नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed