{"_id":"592e80ac4f1c1b7508bdaf2b","slug":"4000-dollar-fine-for-liking-controversial-posts-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पोस्ट को लाइक करने पर लगा 4 हजार डॉलर का जुर्माना","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
फेसबुक पोस्ट को लाइक करने पर लगा 4 हजार डॉलर का जुर्माना
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
Updated Wed, 31 May 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर विवादित सामग्री को लाइक करने या उस पर कमेंट करने पर आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। विवादित पोस्ट से जुड़े एक मामले में स्विटजरलैंड कोर्ट ने एक व्यक्ति पर 4000 डॉलर का जुर्माना लगाया है। आपको जानकर हैरानी होगी की उस व्यक्ति ने सिर्फ पोस्ट को लाइक किया था। जज ने उसका ऐसा करना मानहानि के दायरे में पाया और उस पर जुर्माना लगा दिया।
विज्ञापन
फॉर्चून की खबर के मुताबिक मंगलवार शाम इरविन केसर नाम के व्यक्ति जो कि पशु अधिकारों से जुड़ा एक ग्रुप चलाता है उसने एक नस्लवादी टिप्पणी की। जिसके बाद दूसरे व्यक्ति ने उस पर लाइक का बटन क्लिक करके उसे अन्य पोस्ट से लिंक कर दिया।
विज्ञापन
जज ने कहा कि लाइक बटन क्लिक करने का मतलब है कि वो स्पष्ट रूप से विवादित सामग्री के समर्थन में है। स्विस मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केसर ने उसकी पोस्ट पर चर्चाओं में हिस्सा लेने वाले कई लोगों पर केस कर रखा है। जिन लोगों ने उसकी पोस्ट में जानवरों से दुर्व्यवहार को लेकर टिप्पणियां की हैं।
विज्ञापन