फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   20 years after the death of Diana, 3 documentaries reveal controversial details about her life

मौत के 20 साल बाद खुलेंगे राजकुमारी डायना की जिंदगी के 5 बड़े राज!

Wed, 02 Aug 2017 12:24 PM IST
amarujala.com, Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com, Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Wed, 02 Aug 2017 12:24 PM IST
विज्ञापन
20 years after the death of Diana, 3 documentaries reveal controversial details about her life
डायना

राजकुमारी डायना की मौत के बीस साल बाद, तीन डॉक्यूमेंट्रीज ने उनकी निजी जिंदगी के बारे में विवादित जानकारियां शेयर की हैं। आने वाली डॉक्यूमेंट्री Diana: In Her Own Words, 6 अगस्त को आने वाली है। जिसमें उन रिकार्डिंग स्पीच का प्रयोग होगा जो उन्होंने 1993 में पब्लिक में बोली थीं।

विज्ञापन


राजकुमारी डायना के भाई और एक दोस्त ने चैनल 4 से कहा कि इस डॉक्यूमेंट्री को मत चलाएं, अगर ऐसा होता है तो वह डायना के बेटों प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी को चोट पहुंचाएंगे और यह गोपनीयता के अधिकार का उल्लंघन भी करता है।
विज्ञापन


रिपोर्टस के मुताबिक 21 घंटे के कुल 20 टेप हैं जिनमें डायना अपनी जिंदगी से जुड़ी कई निजी बातें शेयर कर रही हैं। कुछ सीक्रेट टेप हैं जिसमें वह अपने जीवन, बिना प्यार की शादी और अन्य व्यक्तिगत मामलों के बारे में बात करती हैं। अमेरिकी अभिनेता पीटर सैटेलेलन ने ये टेप राजकुमारी को लौटा दिए थे। जिन्हें राजकुमारी डायना की मौत के बाद बरामद किया गया। ये टेप राजकुमारी के पूर्व बटलर पीटर बुरेज के कब्जे में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डायना ने क्यों की थी 5 बार सुसाइड की कोशिश?

20 years after the death of Diana, 3 documentaries reveal controversial details about her life

एक और डॉक्यूमेंट्री में डायना के बेटों प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी अपनी मां की मौत के 20वें साल पर उनसे जुड़ी यादों को साझा करेंगे। HBO की डॉक्यूमेंट्री Our Mother: Her Life and Legacy में दोनों भाइयों की बचपन की तस्वीरों और उनकी मां से आखिरी कॉल से जुड़ी बातें होंगी। 

टेप्स में प्रिंस चार्ल्स के साथ डायना अपनी प्यार की कमी से जुड़ी जिंदगी के बारे में भी बताएंगी। इसके अलावा 24 साल की उम्र में एक शख्स से हुए प्यार का किस्सा भी इन टेप्स में होगा। जिसे बाद में मार दिया गया था और इससे डायना को बहुत दुख पहुंचा था। 

टेप्स में इस बात का भी जिक्र है कि डायना, शादी से पहले  प्रिंस चार्ल्स से 13 बार मिलीं और हर बार अप्रभावित हुईं। चार्ल्स से शादी के दौरान उन्होंने 5 बार सुसाइड करने की कोशिश भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed