फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   10 people killed in Thailand bomb blasts

थाईलैंड में 10 बम धमाकों में एक की मौत, 14 घायल

Thu, 31 Mar 2016 10:58 PM IST
एजेंसी / बैंकॉक
एजेंसी / बैंकॉक Updated Thu, 31 Mar 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
10 people killed in Thailand bomb blasts
सिलेंडर विस्फोट

थाईलैंड के अशांत पट्टनी जिले में बृहस्पतिवार को अलग-अलग 10 बम धमाकों में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 पुलिसकर्मी समेत 14 लोग जख्मी हो गए। हमले के बाद अधिकारियों ने पट्टनी के तामबोन यारिंग म्यूनिसिपैलिटी को सील कर दिया और स्थानीय निवासियों व बच्चों को घर के अंदर रहने का आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन


साथ ही इलाके से बाकी बमों को हटाया जा रहा है। कई बम धमाकों में घायल हुए लोगों में बम दस्ते के छह सदस्य भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि पट्टनी के यारिंग में 10 बम धमाके हुए। इनमें से दो बम धमाके बैंक के कैश मशीनों में हुए।
विज्ञापन


इसमें 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि छह विस्फोट करीब आधी रात को म्यूनिसिपैलिटी इलाके में हुए। एक पाइप बम धमाका एक डाकखाना के समीप हुआ, जिसमें एक  व्यक्ति की मौत हुई और एक व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि अधिकारी विद्रोही संगठनों को हमले के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed