{"_id":"599b750e4f1c1bfc2c8b48a8","slug":"1-dead-1-injured-after-van-rams-bus-stops-in-france","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस में वैन ने बस स्टॉप खड़े लोगों में मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
फ्रांस में वैन ने बस स्टॉप खड़े लोगों में मारी टक्कर, एक की मौत
एजेंसी, मार्सिले
Updated Tue, 22 Aug 2017 05:34 AM IST
विज्ञापन
France
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी फ्रांस के शहर मार्सिले में दो अलग-अलग बस स्टॉप्स पर सोमवार को एक वैन ने लोगों को टक्कर मार दी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से संदिग्ध ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मार्सिले के अधिवक्ता जेवियर टेराब्यू ने बताया कि जांचकर्ताओं को इस घटना में ऐसे कोई सुबूत नहीं मिले हैं जो आतंकी हमले की ओर इशारा करते हों। माना जा रहा है कि आरोपी ड्राइवर मानसिक रोगी है।
विज्ञापन
उसके पास से एक मनोरोग क्लिनिक का पर्चा भी मिला है। पहली घटना 13वें डिस्ट्रिक्ट में सुबह करीब नौ बजे घटी, जहां एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसी चालक ने लगातार 11वें डिस्ट्रिक्ट में भी लोगों को टक्कर मार दी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि बीते कुछ दिनों से कई यूरोपीय देशों में आतंकियों द्वारा वाहनों से लोगों को कुचलने की घटनाएं सामने आई हैं। अभी पिछले हफ्ते ही बार्सिलोना में आतंकियों ने वैन से पैदल यात्रियों को रौंद दिया था जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी।
बीते नौ अगस्त को पेरिस में एक व्यक्ति ने कुछ सैनिकों पर बीएमडब्ल्यू गाड़ी दौड़ा दी थी जिसमें छह लोग घायल हो गए थे। विशेषज्ञों ने चेताया है कि ऐसे हमलों की गहन मीडिया कवरेज, उन हिंसक प्रवृत्ति के लोगों को उकसा सकती है जो मानसिक समस्याओं से पीड़ित हैं।