{"_id":"5db724ac8ebc3e016a1838f5","slug":"eu-extends-brexit-deadline-to-31-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईयू ने ब्रेग्जिट की समयसीमा बढ़ाकर 31 जनवरी की, दूसरी बार बदली तारीख","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईयू ने ब्रेग्जिट की समयसीमा बढ़ाकर 31 जनवरी की, दूसरी बार बदली तारीख
Mon, 28 Oct 2019 10:56 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 28 Oct 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूरोपीय संघ के सदस्य देश ब्रेग्जिट की समयसीमा तीन महीने तक बढ़ाने पर पर सोमवार को सहमत हो गए। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क ने ट्वीट किया, ब्रिटेन के अनुरोध पर ईयू 27 ब्रेग्जिट की अवधि 31 जनवरी 2020 तक करने के लिए राजी हो गया है।
विज्ञापन
ईयू के राजनयिकों के बीच शुक्रवार को ब्रसेल्स में हुई बैठक में 31 अक्टूबर को प्रस्तावित ब्रेग्जिट को टालने पर सैद्धांतिक सहमति बनी थी। टस्क ने कहा कि अपनी संसद से समझौते को मंजूरी मिलने के बाद ब्रिटेन समय पूर्व भी यूरोपीय संघ छोड़ सकता है। अब एक लिखित प्रक्रिया के माध्यम से निर्णय को औपचारिक रूप देने जाने की उम्मीद है। संभव है कि यह प्रक्रिया एक-दो दिन में पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
दूसरी बार बदली गई समयसीमा
ईयू ब्रेग्जिट के वार्ताकार मिशेल बार्नियर ने बताया, यह बहुत छोटी और रचनात्मक बैठक थी। खुशी है कि निर्णय ले लिया गया है। हालांकि उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया। यह दूसरी बार है जब ईयू से ब्रिटेन के बाहर निकलने पर 2016 में जनमत संग्रह के बाद से ब्रेग्जिट की समयसीमा में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन