फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ethiopia Accident Truck plunges in river Updates casualties injury rescue news in hindi

Ethiopia Accident: इथियोपिया में नदी में गिरा बेकाबू ट्रक, 71 लोगों की मौत; शादी समारोह से लौट रहे थे

Mon, 30 Dec 2024 10:54 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 30 Dec 2024 10:54 PM IST
सार

पूर्वी अफ्रीकी देश इथियोपिया में हुई सड़क दुर्घटना में 71 लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब राजधानी अदीस अबाबा से लगभग 300 किलोमीटर दूर यात्रियों से भरा बेकाबू ट्रक नदी में गिर गया।

विज्ञापन
Ethiopia Accident Truck plunges in river Updates casualties injury rescue news in hindi
इथियोपिया में नदी में गिरा बेकाबू ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण इथियोपिया के सिदामा राज्य में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यात्रियों से भरा ट्रक नदी में गिरने के कारण 71 लोगों की मौत हो गई। सिदामा पुलिस आयोग ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि दुर्घटना में 68 पुरुषों और तीन महिलाओं की मौत हो गई। मुख्य निरीक्षक डैनियल संकुरा ने बताया कि  शुरुआत में 60 लोगों के हताहत होने की बात सामने आई थी। घायलों का इलाज बोना जनरल अस्पताल में किया जा रहा है।
विज्ञापन


घटनास्थल से विचलित करने वाली तस्वीरें
इथियोपिया के हादसे पर आई अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक सिदामा क्षेत्रीय स्वास्थ्य ब्यूरो ने घटनास्थल से विचलित करने वाली तस्वीरें शेयर की हैं। दुर्घटनाग्रस्त वाहन आंशिक रूप से पानी में डूबा हुआ है। स्थानीय लोग वाहन को पानी से बाहर निकालने की कोशिश करते देखे जा सकते हैं। कुछ शव जमीन पर हैं, जबकि कुछ नीचे तिरपाल से ढके हैं। स्थानीय समय के मुताबिक हादसा शाम में लगभग 5.30 बजे हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना का कारण ट्रक ओवरलोड
कुछ यात्री शादी समारोह से लौट रहे थे। एक ही परिवार के कई लोगों की मौत हुई है। स्थानीय यातायात पुलिस ने बताया कि दुर्घटना का कारण ट्रक ओवरलोड होना है। अधिकारियों ने घटना के समय ट्रक सवार यात्रियों की संख्या का खुलासा नहीं किया है।

इथियोपिया की सड़कें बदहाल और जर्जर
अल जज़ीरा के अनुसार, इथियोपिया अफ्रीका का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है। इथियोपिया में सड़क दुर्घटनाएं आए दिन होती रहती हैं क्योंकि यहां की सड़कें बदहाल और जर्जर हैं। 2018 में भी इथियोपिया के पहाड़ी इलाके में एक बस के खड्ड में गिरने की खबर आई थी। इस हादसे में कम से कम 38 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed