{"_id":"641df9c975c34c022802e374","slug":"eric-garcetti-sworn-in-as-us-ambassador-to-india-by-vice-president-kamala-harris-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Eric Garcetti: भारत में अमेरिका के नए राजदूत बने एरिक गार्सेटी, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने दिलाई शपथ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Eric Garcetti: भारत में अमेरिका के नए राजदूत बने एरिक गार्सेटी, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने दिलाई शपथ
Sat, 25 Mar 2023 12:58 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:58 AM IST
सार
भारत में अमेरिकी राजदूत का पद पिछले दो साल से खाली था। इस महीने की शुरुआत में, अमेरिकी सीनेट ने गार्सेटी के नामांकन की पुष्टि की थी।
विज्ञापन
भारत में अमेरिका के नए राजदूत बने एरिक गार्सेटी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लॉस एंजिल्स के पूर्व मेयर एरिक गार्सेटी भारत में अमेरिका के नए राजदूत बन गए हैं। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने शुक्रवार को एरिक गार्सेटी को भारत में अमेरिका के राजदूत के रूप में औपचारिक शपथ दिलाई। भारत में अमेरिकी राजदूत का पद पिछले दो साल से खाली था। अमेरिकी सीनेट ने इस महीने की शुरुआत में भारत में अमेरिका के अगले राजदूत के रूप में गार्सेटी के नामांकन की पुष्टि की थी। इससे भारत में दो साल से अधिक समय से रिक्त पड़े अमेरिकी राजदूत के पद पर गार्सेटी की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया था।
विज्ञापन
शपथ समारोह के बाद अपनी नई राजनयिक भूमिका के बारे में पूछे जाने पर गार्सेटी ने कहा, मैं इस पद पर सेवाएं देने को लेकर उत्सुक हूं। शपथ समारोह में गार्सेटी की पत्नी एमी वेकलैंड, पिता गिल गार्सेटी, मां सुके गार्सेटी, सास डी वेकलैंड और परिवार के कई अन्य करीबी सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन
कौन हैं एरिक गार्सेटी?
एरिक गार्सेटी का जन्म चार फरवरी 1971 को लॉस एंजिल्स में हुआ। एरिक एक अच्छे फोटोग्राफर, जैज पियानिस्ट और कंपोजर हैं। वह अमेरिकी नेवी के रिजर्व इंफॉर्मेशन डोमिनेंस कॉर्प्स में लेफ्टिनेंट रह चुके हैं। 2013 में पहली बार उन्होंने लॉस एंजिल्स के मेयर का चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। 2017 में दोबारा मेयर बने। इसके पहले 2006 से 2012 तक वह लॉस एजिल्स सिटी काउंसिल के प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं। मेयर चुने जाने से पहले वह और उनका परिवार इको पार्क में रहता था। एरिक को बाइडेन का करीबी माना जाता है। 50 साल के एरिक राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडेन के चुनाव अभियान का हिस्सा थे। बाइडेन के प्रमुख राजनीतिक सहयोगी भी रहे।
विज्ञापन
एरिक का विवादों से नाता
एरिक गार्सेटी के करीबी रिक जैकब्स पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। आरोप है कि मेयर पद रहने के दौरान एरिक ने इस मामले को नजरअंदाज किया था। इसी आरोप के चलते एरिक गार्सेटी की नियुक्ति नहीं हो पा रही थी। विपक्षी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी के साथ ही कुछ डेमोक्रेट सांसद भी एरिक गार्सेटी की दावेदारी का विरोध कर रहे थे।
राष्ट्रपति बाइडन के करीबी माने जाते हैं गार्सेटी
एरिक गार्सेटी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के करीबी माने जाते हैं। वह बाइडन के चुनावी अभियान के सह अध्यक्ष रहे हैं। वह आज भी राष्ट्रपति के सबसे करीबी और अहम राजनीतिक साथी हैं। माना गया था कि वह बाइडेन की कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं। लेकिन रिक जैकब्स विवाद के सामने आने के बाद उनका यह मौका खत्म हो गया।