फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   English becomes official language of America; After signing the executive order, Trump said unity will come

US: अंग्रेजी बनी अमेरिका की आधिकारिक भाषा; कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने के बाद ट्रंप बोले- आएगी एकजुटता

Sun, 02 Mar 2025 09:10 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Sun, 02 Mar 2025 09:10 AM IST
सार

ट्रंप ने अब अंग्रेजी को अमेरिका की आधिकारिक भाषा घोषित किया है। उन्होंने कहा कि इससे विश्व भर के अप्रवासियों वाले देश में एकजुटता आएगी। व्हाइट हाउस ने ट्रंप का कार्यकारी आदेश एक्स पर पोस्ट किया। इसमें कहा गया कि अब समय आ गया है कि अंग्रेजी को देश की आधिकारिक भाषा घोषित किया जाए।

विज्ञापन
English becomes official language of America; After signing the executive order, Trump said unity will come
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई

विस्तार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर चौंकाने वाला कार्यकारी आदेश जारी किया है। ट्रंप ने अब अंग्रेजी को अमेरिका की आधिकारिक भाषा घोषित किया है। उन्होंने कहा कि इससे विश्व भर के अप्रवासियों वाले देश में एकजुटता आएगी। व्हाइट हाउस ने ट्रंप का कार्यकारी आदेश एक्स पर पोस्ट किया। इसमें कहा गया कि अब समय आ गया है कि अंग्रेजी को देश की आधिकारिक भाषा घोषित किया जाए।

विज्ञापन


विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने लिखा कि एक राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित भाषा एकीकृत और सामंजस्यपूर्ण समाज का मूल है। संयुक्त राज्य अमेरिका ऐसे नागरिकों से मजबूत होता है जो एक साझा भाषा में विचारों का स्वतंत्र रूप से आदान-प्रदान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि एजेंसियों को यह छूट दी गई है कि वे अंग्रेजी के अलावा अन्य कितनी भी भाषाओं में सेवाएं दे सकते हैं। यह आदेश किसी भी एजेंसी को अपनी सेवा में परिवर्तन का निर्देश नहीं देता है। एजेंसी प्रमुखों को यह निर्धारित करने का अधिकार है कि अपनी-अपनी एजेंसियों के मिशन को पूरा करने और अमेरिकी लोगों को कुशलतापूर्वक सरकारी सेवाएं प्रदान करने के लिए क्या आवश्यक है?


व्हाइट हाउस ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका में 350 से ज्यादा भाषाएं बोली जाती हैं। हमारे गणराज्य की स्थापना के समय से अंग्रेजी राष्ट्र की भाषा रही है। हमारे ऐतिहासिक शासकीस दस्तावेज, स्वतंत्रता की घोषणा और संविधान भी अंग्रेजी में लिखे गए हैं। 

छह करोड़ लोग बोलते हैं अन्य भाषा
अमेरिकी सरकार के 2019 के एक रिकॉर्ड के मुताबिक देश में 6.8 करोड़ से अधिक लोग अपने घर पर अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषा बोलते हैं। जबकि चार करोड़ से अधिक लोग स्पैनिश में बात करते हैं। हालांकि अंग्रेजी बहुसंख्यक भाषा है। इसलिए यहां अंग्रेजी का प्रभाव ज्यादा माना जाता है। 


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed