फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Emphasis on FTA with India in Indo-Pacific Conference, Britain will share best solutions for clean climate

FTA: हिंद-प्रशांत सम्मेलन में भारत संग एफटीए पर जोर, स्वच्छ जलवायु के लिए सर्वोत्तम उपाय साझा करेगा ब्रिटेन

Wed, 27 Nov 2024 06:02 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 27 Nov 2024 06:02 AM IST
सार

ब्रिटिश मंत्री कैथरीन वेस्ट ने कहा कि हम एफटीए को अपनी महत्वाकांक्षाओं की मंजिल नहीं बल्कि मंजिल के रूप में देखते हैं। उन्होंने कहा मैंने जब दिल्ली का दौरा किया तो वहां जलवायु प्रदूषण कुछ सप्ताह से चरम पर था। ऐसे में दोनों देश इस दिशा में बेहतर काम कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Emphasis on FTA with India in Indo-Pacific Conference, Britain will share best solutions for clean climate
ब्रिटिश मंत्री कैथरीन वेस्ट - फोटो : ANI/X/@CatherineWest

विस्तार

ब्रिटेन की हिंद-प्रशांत मंत्री कैथरीन वेस्ट ने हाल ही में दिल्ली के दौरे के बाद एक कार्यक्रम में कहा कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब है। ऐसे में भारत के साथ मिलकर ब्रिटेन स्वस्थ जलवायु की दिशा में आगे बढ़ने के लिए सर्वोत्तम उपायों को साझा कर सकता है। उन्होंने ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर और पीएम नरेंद्र मोदी के नए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) वार्ता को दोबारा शुरू करने की घोषणा का भी स्वागत किया।
विज्ञापन


दिल्ली दौरा का किया जिक्र
ब्रिटिश मंत्री कैथरीन वेस्ट लंदन में दूसरे वार्षिक हिंद-प्रशांत सम्मेलन में बोल रही थीं। उन्होंने कहा, हम एफटीए को अपनी महत्वाकांक्षाओं की मंजिल नहीं बल्कि मंजिल के रूप में देखते हैं। उन्होंने कहा, मैंने जब दिल्ली का दौरा किया तो वहां जलवायु प्रदूषण कुछ सप्ताह से चरम पर था। ऐसे में दोनों देश इस दिशा में बेहतर काम कर सकते हैं। 
विज्ञापन


भारत-ब्रिटेन के गहरे संबंध पर डाला प्रकाश
इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज (आईआईएसएस) थिंक-टैंक द्वारा आयोजित और भारत, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर के उच्चायोग से सह-आयोजित सम्मेलन में वेस्ट ने भारत-ब्रिटेन के गहरे संबंधों पर प्रकाश डाला। हिंद-प्रशांत के लिए विदेश मंत्री कैथरीन वेस्ट ने कहा, हम जानते हैं कि 3 कारणों से हिंद-प्रशांत क्षेत्र ब्रिटेन के लिए अहम है। पहला, आर्थिक विकास को बढ़ावा देना, दूसरा, जलवायु परिवर्तन से निपटना और तीसरा, राष्ट्रीय-वैश्विक सुरक्षा को मजबूत करना। ये सभी साझा चुनौतियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक सुरक्षा के लिए हिंद-प्रशांत अहम
भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर कहा, विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास मंत्रालय के मंत्री की उपस्थिति सम्मानित महसूस की। कैथरीन वेस्ट ने मुख्य भाषण में कहा, हमारा लक्ष्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक रिश्तों और सुरक्षित-लचीले सहयोग को गहराई से बढ़ावा देना है। वैश्विक सुरक्षा के लिए यह क्षेत्र अहम है। वेस्ट ने कहा, इस साल जुलाई में आम चुनाव जीतने के बाद से उन्होंने चार बार हिंद-प्रशांत क्षेत्र का दौरा किया। 10 देशों के इस दौरे में भारत भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed