फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   elon musk was in close contact with russia president vladimir putin claim reports donald trump

Elon Musk: दो वर्षों से रूसी राष्ट्रपति पुतिन के संपर्क में हैं एलन मस्क, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 26 Oct 2024 02:13 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 26 Oct 2024 02:13 PM IST
सार

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कथित तौर पर एलन मस्क से ताइवान पर अपनी स्टारलिंक उपग्रह इंटरनेट सेवा को सक्रिय न करने की अपील की थी।

विज्ञापन
elon musk was in close contact with russia president vladimir putin claim reports donald trump
व्लादिमीर पुतिन और एलन मस्क - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपतियों में शुमार एलन मस्क बीते दो वर्षों से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के संपर्क में हैं। दोनों भू-राजनीतिक मुद्दों समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हैं। अमेरिकी मीडिया की एक रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया है। रिपोर्ट में अमेरिका, यूरोप और रूस के वर्तमान और पूर्व अधिकारियों का हवाला दिया गया है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कथित तौर पर एलन मस्क से ताइवान पर अपनी स्टारलिंक उपग्रह इंटरनेट सेवा को सक्रिय न करने की अपील की थी। कथित तौर पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के कहने पर ही पुतिन ने एलन मस्क से यह अपील की थी। 
विज्ञापन


अमेरिका की सुरक्षा के लिए एलन मस्क अहम व्यक्ति
मस्क को डोनाल्ड ट्रंप का करीबी माना जाता है और मौजूदा राष्ट्रपति चुनाव में मस्क, खुलकर ट्रंप के लिए प्रचार कर रहे हैं। साथ ही एलन मस्क और व्लादिमीर पुतिन की बातचीत होना, इसलिए भी चौंकाता है क्योंकि मस्क की कंपनी स्पेसएक्स और स्टारलिंक अमेरिका के सुरक्षा हितों के केंद्र में हैं। स्पेसएक्स, अमेरिका के अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन लाने और ले जाने का काम करती है। साथ ही यूक्रेन युद्ध में मस्क की कंपनी स्टारलिंक द्वारा यूक्रेन को इंटरनेट उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसे में अमेरिकी सुरक्षा के लिहाज से मस्क अहम व्यक्ति बन जाते हैं।
विज्ञापन


रूस ने दी ये प्रतिक्रिया
इतना ही नहीं अगर डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत जाते हैं तो उन्हें ट्रंप प्रशासन में अहम पद मिल सकता है। अमेरिका की एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी और रूस मामलों की विशेषज्ञ ने कहा कि यह अमेरिका के कुलीन वर्ग पर कब्जे की कहानी है। उन्होंने ये भी चिंता जताई कि दुनिया की कई सेनाएं एलन मस्क के सिस्टम पर निर्भर हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन के साथ एलन मस्क का संपर्क गुप्त रहस्य है और बाइडन सरकार के वरिष्ठ सदस्य भी इससे अनजान हैं। एलन मस्क ने अभी तक इस खुलासे पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं रूस की सरकार ने कहा कि पुतिन की एक बार ही मस्क से बात हुई थी और दोनों के बीच नियमित संपर्क नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed