{"_id":"66d9237bcba7c3daa1098355","slug":"elon-musk-support-donald-trump-for-victory-in-us-president-election-says-wants-to-preserve-freedom-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Elon Musk: 'इस बार ट्रंप का जीतना जरूरी', एलन मस्क ने खुलकर किया ट्रंप का समर्थन, किया बड़ा दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Elon Musk: 'इस बार ट्रंप का जीतना जरूरी', एलन मस्क ने खुलकर किया ट्रंप का समर्थन, किया बड़ा दावा
Thu, 05 Sep 2024 09:02 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 05 Sep 2024 09:02 AM IST
सार
एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा है कि 'मैं पहले भौतिक तौर पर राजनीति में सक्रिय नहीं था, लेकिन इस बार मुझे लगता है कि हमारी सभ्यता दांव पर है।'
विज्ञापन
एलन मस्क, डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिग्गज अरबपति एलन मस्क अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक माने जाते हैं। अब एक बार फिर मस्क ने खुलकर ट्रंप का समर्थन किया है। एलन मस्क ने कहा है कि अगर अमेरिका के लोग अपनी आजादी को बरकरार रखना चाहते हैं तो डोनाल्ड ट्रंप की जीत जरूरी है।
मस्क ने सोशल मीडिया पर लिखा- ट्रंप का जीतना जरूरी
एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा है कि 'मैं पहले भौतिक तौर पर राजनीति में सक्रिय नहीं था, लेकिन इस बार मुझे लगता है कि जैसी सभ्यता हम जानते हैं, वह इस बार दांव पर है। अगर हम चाहते हैं कि देश में आजादी और योग्यता बरकरार रहे तो ट्रंप का जीतना जरूरी है।'
दरअसल सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया कि एलन मस्क भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं और ट्रंप के कैंपेन मेक अमेरिका ग्रेट अगेन या MAGA का भी समर्थन कर रहे हैं। इसके जवाब में एक यूजर ने मस्क की तारीफ की और लिखा कि 'मुश्किल जानकारी को भी आसान शब्दों में समझाने के मामले में मस्क शानदार हैं।' इसी पोस्ट पर मस्क ने प्रतिक्रिया देते हुए उक्त ट्वीट साझा किया।
विज्ञापन
पहले भी ट्रंप का समर्थन कर चुके हैं मस्क
गौरतलब है कि मस्क पहले भी ट्रंप का खुलकर समर्थन कर चुके हैं। जब पेंसिल्वेनिया की रैली में ट्रंप पर हमला हुआ था, तो उस वक्त मस्क ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में ट्रंप का समर्थन किया था और ट्रंप की तुलना पूर्व राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट से की थी। उसके बाद से ट्रंप अक्सर ऐसे पोस्ट करते रहते हैं, जिनमें ट्रंप के लिए समर्थन होता है। बीते दिनों मस्क ने ट्रंप का इंटरव्यू भी किया था और वह ट्रंप की कैबिनेट में भी जिम्मेदारी संभालने की इच्छा जता चुके हैं। मस्क डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस भी निशाना साधा चुके हैं। हाल ही में मस्क ने कमला हैरिस की एक एआई जेनरेट तस्वीर साझा की थी और दावा किया था कि वह अगर राष्ट्रपति चुनी गईं तो वे पहले दिन से वामपंथी तानाशाह की तरह व्यवहार करेंगी।