फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk promises million dollar paycheck to US Presidential Election Voter everyday who supports petition

US: एलन मस्क का चौंकाने वाला एलान- चुनाव तक हर दिन किसी एक मतदाता को मिलेगा 10 लाख डॉलर का इनाम, ये रखी शर्त

Sun, 20 Oct 2024 12:47 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 20 Oct 2024 12:47 PM IST
सार

मस्क ने शनिवार को इस एलान के साथ ही अपनी याचिका के समर्थन में हस्ताक्षर करने वाले एक मतदाता को 10 लाख डॉलर का चेक भी थमाया। यह व्यक्ति पेंसिलवेनिया में मस्क की रैली में शामिल हुआ था, जो कि राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
Elon Musk promises million dollar paycheck to US Presidential Election Voter everyday who supports petition
एलन मस्क, डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने अमेरिकी मतदाताओं से वादा किया है कि राष्ट्रपति चुनाव तक हर दिन किसी एक मतदाता के 10 लाख डॉलर जीतने का मौका है। उन्होंने इसके लिए शर्त का एलान करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति उनकी अमेरिकी संविधान का समर्थन करने वाली याचिका के लिए हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लेगा, उनमें से किसी एक अमेरिकी मतदाता को 10 लाख डॉलर का इनाम मिलेगा। मस्क ने कहा कि चुनाव की तारीख- 5 नवंबर तक हर दिन जारी रहेगा। 
विज्ञापन


मजेदार बात यह है कि मस्क ने शनिवार को इस एलान के साथ ही अपनी याचिका के समर्थन में हस्ताक्षर करने वाले एक मतदाता को 10 लाख डॉलर का चेक भी थमाया। यह व्यक्ति पेंसिलवेनिया में मस्क की रैली में शामिल हुआ था, जो कि राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में आयोजित की गई थी। मस्क की याचिका का समर्थन करने के बाद जॉन ड्रेहर नाम के शख्स को पहले दिन मिलियन डॉलर (10 लाख डॉलर) का इनाम देने का एलान किया गया। 
विज्ञापन


खुलकर ट्रंप के समर्थन में अभियान चला रहे मस्क
एलन मस्क जॉन को चेक थमाते हुए कहा कि उसे पता भी नहीं था कि उन्हें ये इनाम मिलने वाला है। तो आपका स्वागत है। बता दें कि अरबपति एलन मस्क राष्ट्रपति चुनाव में लगातार डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन के लिए अभियान चला रहे हैं। डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस को हराने के लिए मस्क का पैसे इस्तेमाल करने का यह कदम काफी अनोखा माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्क ने ट्रंप के राष्ट्रपति अभियान के लिए अपने संगठन अमेरिका पीएसी शुरू किया था। यह राजनीतिक संस्थान डेमोक्रेट और रिपब्लिकन पार्टी के बीच टकराव वाले राज्यों में रजिस्टर्ड वोटरों को अपने साथ लाने की कोशिश में जुटा है। हालांकि, इन राज्यों में यह काम बिल्कुल भी आसान नहीं है। 


सात करोड़ से अधिक दान दिया
एलन मस्क राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के कट्टर समर्थक बनकर उभरे हैं। पूर्व राष्ट्रपति को व्हाइट हाउस में वापस लाने के लिए उनकी राजनीतिक कार्रवाई समिति को 7.5 करोड़ डॉलर का दान दिया। इस दान ने मस्क को 2024 चक्र के सबसे बड़े खर्च करने वालों में से एक बना दिया।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed