फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk conducted Twitter poll to Reinstate former President Donald Trump

Donald Trump: क्या ट्रंप की ट्विटर पर होनी चाहिए वापसी? मस्क ने कराया पोल, हर घंटे 10 लाख लोग ले रहे हिस्सा

Sat, 19 Nov 2022 07:12 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 19 Nov 2022 07:12 PM IST
सार

एलन मस्क ने शनिवार को एक ट्विटर पोल किया है। इसमें उन्होंने पूछा है कि क्या पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के खाते को बहाल किया जाना चाहिए?

विज्ञापन
Elon Musk conducted Twitter poll to Reinstate former President Donald Trump
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

विस्तार

एलन मस्क ने जब से ट्विटर का अधिग्रहण किया है, तब से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट से बैन हटाए जाने की मांग उठ रही है। हालांकि, कई लोग इसके विरोध में भी हैं। इन सबके बीच, एलन मस्क ने शनिवार को एक ट्विटर पोल किया है। इसमें उन्होंने पूछा है कि क्या पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के खाते को बहाल किया जाना चाहिए?

विज्ञापन

विज्ञापन


मस्क के इस ट्विटर पोल में हर घंटे 10 लाख लोग वोट डाल रहे हैं। अब तब 1.02 करोड़ से ज्यादा से लोगों ने इस पोल में वोट किया है। खबर लिखे जाने तक ट्रंप की ट्विटर पर वापसी के पक्ष में 52.3 प्रतिशत तो इसके विरोध में 47.7 प्रतिशत लोग थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2021 में सस्पेंड हुआ था अकाउंट 
अमेरिका में हुए चुनाव के बाद जो बाइडेन को राष्ट्रपति पद के लिए चुना गया था। इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने व्हाइट हाउस के बाहर और अंदर जमकर उपद्रव किया था। भीड़ के इस हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए ट्विटर ने पहले ट्रंप का अकाउंट 12 घंटों के लिए सस्पेंड किया था। इसके बाद ट्विटर ने ट्रंप के अकाउंट को पूरी तरह से सस्पेंड कर दिया था।


मस्क के अधिग्रहण के बाद शुरू हुई चर्चा
डोनाल्ड ट्रंप को यूएस कैपिटल हिंसा के बाद 8 जनवरी 2021 को ट्विटर ने बैन कर दिया था। लंबे विवाद के बाद एलन मस्क ने 27 अक्तूबर 2022 को ट्विटर का अधिग्रहण कर लिया है। उसके बाद से मस्क से मीडिया व ट्विटर के जरिए बार-बार सवाल किया जा रहा है कि ट्रंप की ट्विटर पर कब वापसी होगी? 

एक नवंबर को मस्क ने दिया था यह जवाब
इससे पहले एक नवंबर को ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने कहा था कि यदि मुझे इस सवाल के साथ हर बार एक डॉलर मिलते तो आज ट्विटर के पास खूब पैसा होता। मस्क का इशारा इस ओर था कि उनसे यह सवाल असंख्य बार पूछा जा चुका है, सवाल सशुल्क होता तो ट्विटर मालामाल हो जाता।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed