{"_id":"62696b5d1defd16db64b1690","slug":"elon-musk-bid-to-scrap-settlement-over-2018-tweets-about-taking-tesla-private-is-denied-by-federal-judge-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुश्किल में एलन मस्क: टेस्ला को लेकर साल 2018 में किए गए ट्वीट पर समझौते को रद्द करने की मांग हुई अस्वीकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मुश्किल में एलन मस्क: टेस्ला को लेकर साल 2018 में किए गए ट्वीट पर समझौते को रद्द करने की मांग हुई अस्वीकार
Wed, 27 Apr 2022 09:42 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 27 Apr 2022 09:42 PM IST
सार
इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी टेस्ला के शेयरधारकों के एक समूह ने कंपनी को निजी बनाने के बारे में इसके सीईओ एलन मस्क के 2018 के कुछ ट्वीट्स को लेकर उनके खिलाफ मुकदमा दायर किया था।
विज्ञापन
एलन मस्क
- फोटो : instagram.com/elonmusk
विस्तार
एलन मस्क ने साल 2018 में टेस्ला को निजी करने को लेकर किए गए ट्वीट्स को लेकर हुए समझौते को रद्द करने की मांग की थी, जिसे एक संघीय न्यायाधीश ने अस्वीकार कर दिया है।
विज्ञापन
इससे पहले इस मामले में अदालत ने कहा था कि टेस्ला को निजी बनाने के लिए निधि सुरक्षित रखने से संबंधित एलन मस्क के ट्वीट फर्जी थे। अदालत ने यह भी कहा था कि उनकी टिप्पणी 2018 के अदालती समझौते का उल्लंघन भी करती है।
विज्ञापन
इस समझौते के तहत मस्क और टेस्ला ने दो-दो करोड़ डॉलर का जुर्माना अदा करने पर सहमति व्यक्त की थी।
मस्क ने बीते दिनों एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि मेरे पास 2018 में टेस्ला को निजी बनाने के लिए पैसा था। लेकिन मैंने केवल इसलिए समझौता किया था क्योंकि बैंक अधिकारियों ने मुझसे कहा था कि अगर मैं ऐसा नहीं करता हूं तो वो मुझे पैसा उपलब्ध कराना बंद कर देंगे और टेस्ला दिवालिया हो जाएगी।
विज्ञापन