फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   el salvador stampede killed nine in football match many injured

El Salvador: अल-सल्वाडोर में भगदड़ से नौ की मौत, फुटबॉल मैच के दौरान हुआ हादसा

Sun, 21 May 2023 11:54 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सैन सल्वाडोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सैन सल्वाडोर Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 21 May 2023 11:54 AM IST
सार

कुछ लोगों ने जबरन स्टेडियम में घुसने की कोशिश की, जिसकी वजह से भगदड़ मच गई और दम घुटने की वजह से नौ लोगों की मौत हो गई। भगदड़ में 500 के करीब लोग घायल भी हुए हैं।

विज्ञापन
el salvador stampede killed nine in football match many injured
अल सल्वाडोर की घटना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में एक दुखद हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है। दरअसल एक फुटबॉल मैच के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें नौ लोगों की जान चली गई। अल सल्वाडोर की नेशनल सिविल पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि मैच देखने के लिए स्टेडियम में घुसने की कोशिश की, इसी दौरान भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन


भगदड़ के चलते हुए हादसा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अल सल्वाडोर की स्थानीय टीमें एलियांजा और एफएएस के बीच फुटबॉल मैच था। ये दोनों टीमें अल-सल्वाडोर की सबसे पसंदीदा टीमों में से एक है, यही वजह है कि इस मैच के लिए बड़ी संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने जबरन स्टेडियम में घुसने की कोशिश की, जिसकी वजह से भगदड़ मच गई और दम घुटने की वजह से नौ लोगों की मौत हो गई। भगदड़ में 500 के करीब लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


फुटबॉल मैच शुरू होने के 16 मिनट बाद ये हादसा हुआ, जिसकी वजह से मैच को रद्द कर दिया गया। सल्वाडोर के स्वास्थ्य मंत्री फ्रांसिस्को अलबी ने बताया कि स्टेडियम के बाहर आपातकालीन टीमों को तैनात किया गया है। स्टेडियम के बाहर कई एंबुलेंस भी तैनात हैं, जो घायलों को अस्पताल लेकर गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed