फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Eight workers killed in Mayfield factory hit by cyclone storm affected many states in America

अमेरिका : केंटुकी में 74 लोगों को लील गया चक्रवात, तीन साल की बच्ची को छू भी नहीं सका

Tue, 14 Dec 2021 01:06 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मेफील्ड।
एजेंसी, मेफील्ड। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 14 Dec 2021 01:06 AM IST
सार

मध्य-पश्चिमी व दक्षिण अमेरिकी इलाके में आए चक्रवात से केंटुकी सबसे अधिक प्रभावित रहा। यहां 74 लोगों की मौत हुई। अकेले बाउंलिंग ग्रीन में और उसके आसपास 11 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Eight workers killed in Mayfield factory hit by cyclone storm affected many states in America
चक्रवात तूफान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के केंटुकी राज्य में चक्रवात की वजह से अब तक 74 लोगों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी राज्य के गवर्नर एंडी बेशिर ने दी है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि अभी भी 109 लोग ऐसे हैं जिनका तूफान की वजह से कोई अता-पता नहीं है।

विज्ञापन


इससे पहले जानकारी मिली थी कि चक्रवात की चपेट में आई मोमबत्ती बनाने की फैक्टरी में आठ कर्मचारियों की मौत हो गई है, जबकि आठ अन्य लापता हैं। कंपनी प्रवक्ता बॉब फर्ग्यूसन ने बताया था कि अधिकारियों ने शुरुआत में बताया था कि ‘मेफील्ड कंज्यूमर प्रोडक्ट्स’ के 110 कर्मचारियों में से 40 को बचा लिया गया है। अब तक 90 से अधिक लोगों का पता लगाया जा चुका है। 
विज्ञापन


गवर्नर एंडी बेशिर ने आगाह किया कि मेफील्ड फैक्टरी और अन्य जगह जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 100 के पार जा सकती है, लेकिन बाद में मोमबत्ती बनाने की फैक्टरी से मिली जानकारियों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यह संख्या आधी रह सकती है। जानकारी के मुताबिक, कई कर्मचारी चक्रवात से बचने के लिए बनाई जगह पर एकत्रित हुए थे और चक्रवात के लौटने के बाद वे फैक्टरी से अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली गुल होने और लैंडलाइन फोन की कोई सुविधा न होने के कारण शुरुआत में उनसे संपर्क साधना मुश्किल रहा, इसलिए आठ लापताओं का पता लगाने में दिक्कतें आ रही हैं। इस बीच, मध्य-पश्चिमी व दक्षिण अमेरिकी इलाके में आए चक्रवात से केंटुकी सबसे अधिक प्रभावित रहा। चार अन्य राज्यों में बवंडर से कम से 14 लोगों की मौत हुई। अकेले बाउंलिंग ग्रीन में और उसके आसपास 11 लोगों की मौत हो गई।

लापता लोगों के लिए प्रार्थनाएं कीं
अमेरिका में आए इस भीषण चक्रवात में अकेले बॉलिंग ग्रीन में 11 लोग मारे गए हैं जबकि पूरे इलाके में सैकड़ों नेशनल गार्ड लोगों के घर-घर जाकर उनकी जांच में जुटे हैं। ये गार्ड सड़कों और घरों से मलबा हटाने में भी मदद कर रहे हैं। इस प्रकोप से इलिनोइस में छह लोग मारे गए। यहां एक अमेजन वितरण केंद्र भी प्रभावित हुआ।

टेनेसी में चार, अर्कांसस में दो और मिसोली में दो लोग मारे गए। पश्चिमी केंटुकी में सैकड़ों इमारतों की छतें फट गईं, खिड़कियां उड़ गईं और क्षतिग्रस्त वाहन सड़कों पर पड़े हैं। यहां टूटे हुए गिरिजाघरों में लोग एकत्रित हुए और लापता लोगों के लिए प्रार्थनाएं कीं।

ब्राजील में भारी बारिश, 7 की मौत, हजारों विस्थापित
ब्राजील के पूर्वोत्तर राज्य बाहिया में भारी बारिश के कारण कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग विस्थापित हो गए। पिछले सप्ताह बाहिया के दक्षिणी क्षेत्र में एक उष्णकटिबंधीय चक्रवात के कारण हुई बारिश से क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बाढ़ आने के बाद यह तबाही हुई।

बारिश से लगभग 30 नगरपालिकाएं प्रभावित हुई हैं। आंधी-तूफान ने कई कस्बों और ग्रामीण इलाकों को प्रभावित किया, जिससे राहत टीमों का उन तक पहुंचना मुश्किल हो गया। रविवार को 200 से ज्यादा सैन्य दलों ने दो हेलीकॉप्टरों के साथ प्रभावित समुदायों के लोगों को बचाया।

तीन साल की बच्ची को नहीं मार सका जानलेवा चक्रवात

अमेरिका में शनिवार और रविवार को आए भीषण चक्रवात में सैकड़ों लोगों की जान चली गई। कई इमारतें भी इस तूफान का शिकार हुईं और पेड़, खंभे, बिजली के तार धरती पर आ गिरे। लेकिन केंटुकी के मेफील्ड में जहां एक मोमबत्ती फैक्टरी में आठ कर्मचारी मारे गए वहीं दो किलोमीटर दूर एक घर में तीन साल की बच्ची का तूफान बाल भी बांका नहीं कर पाया। मारियाना डोक्स्ला नामक यह बच्ची एक टब में मिली। उसके ऊपर पूरी इमारत गिरी हुई थी। 

प्रांत के गवर्नर ने एंडी बेशिर ने बताया कि तूफान में मारियाना के माता-पिता नहीं मिले हैं। उनकी तलाश की जा रही है। उधर चक्रवात के गुजर जाने पर मध्य-पश्चिमी और दक्षिणी अमेरिका में इसके खतरनाक निशान देखे जा सकते हैं। कई इलाकों में सोमवार सुबह तक बिजली नहीं आई। वाहन रास्ते पर पड़े मिले। इन इलाकों में केंटुकी सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। पश्चिमी केंटुकी में सैकड़ों इमारतों की छतें फट गईं, खिड़कियां उड़ गईं और क्षतिग्रस्त वाहन सड़कों पर पड़े हैं। 

तीन साल की बच्ची को नहीं मार सका जानलेवा चक्रवात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed