फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ecuador To Pardon Thousands Of Inmates After 118 Die In Worst over Prison Riot

इक्वाडोर जेल दंगा मामला: हजारों कैदियों की सजा माफ, हिंसक झड़प में 118 लोगों की हुई थी मौत

Sat, 02 Oct 2021 02:42 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 02 Oct 2021 02:42 PM IST
सार

इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाक्विल में 27 सितंबर को जेल के अंदर हुए गैंगवार में 118 लोगों की मौत हो गई थी। जेल में भारी भीड़ होने की वजह से दो गुट आपस में भिड़ गए थे। जेल में भीड़ कम करने के लिए सरकार ने दो हजार से ज्यादा कैदियों को इस मामले में राहत दी है।

विज्ञापन
Ecuador To Pardon Thousands Of Inmates After 118 Die In Worst over Prison Riot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इक्वाडोर की सबसे कुख्यात जेलों में से एक में हुई हिंसक झड़प में 118 लोगों की मौत के बाद सरकार ने हजारों कैदियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने दंगे में शामिल हजारों कैदियों को माफ कर दिया है। बता दें कि इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाक्विल में 27 सितंबर को जेल के अंदर हुए गैंगवार में 118 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 52 लोग घायल हो गए थे। मरने वालों में पुलिस वाले भी शामिल हैं। दंगे के बाद सेना ने जेल परिसर की को अपने कब्जे में ले लिया था।

विज्ञापन


गृह मंत्री एलेक्जेंड्रा वेला ने कहा कि जेल के भीतर हुई भीषण हिंसा में 100 से ज्यादा कैदियों की मौत हो गई थी। दंगे में शामिल कैदियों को राहत देते हुए माफ कर दिया गया है।  गृह मंत्री एलेक्जेंड्रा वेला ने बताया कि इस घटना के बाद देश भर की जेलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। देशभर की जेलों में 3600 पुलिस और सैन्य बलों को तैनात किया गया है। 
विज्ञापन


इक्वाडोर की जेलों की स्थिति बेहद खराब
जेल में बंद कैदियों को कानूनी सहायता मुहैया कराने वाले राष्ट्रीय संगठन एसएनएआई के प्रमुख बोलिवर गार्जोन ने कहा कि वह आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या पर अभी कुछ भी नहीं बोल सकते हैं, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। इक्वाडोर की जेल व्यवस्था बेहद खराब है। आए दिन यहां की जेलों में हिंसक झड़पें होती रहती हैं। मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के कैदियों के बीच जेलों में झड़प आम बात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed