{"_id":"635669c2d00a646f97555c9c","slug":"ebola-cases-updates-uganda-says-9-more-ebola-cases-confirmed-in-kampala-urges-vigilance","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ebola Cases: युगांडा की राजधानी में इबोला के मामले बढ़े, इलाके मामले सतर्कता बढ़ाई गई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ebola Cases: युगांडा की राजधानी में इबोला के मामले बढ़े, इलाके मामले सतर्कता बढ़ाई गई
Mon, 24 Oct 2022 04:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कंपाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कंपाला
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 24 Oct 2022 04:02 PM IST
विज्ञापन
इबोला
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युगांडा की राजधानी में रविवार को इबोला के 11 नए मामले दर्ज किए गए हैं। कंपाला महानगरीय क्षेत्र में नौ और लोग इबोला वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले बीते शुक्रवार को दो अन्य लोग संक्रमित पाए गए थे। स्वास्थ्य मंत्री जेन रूथ एकेंग ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अफ्रीका में विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक शीर्ष अधिकारी ने पिछले हफ्ते कहा था कि युगांडा का इबोला प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। युगांडा में 20 सितंबर से अब तक इबोला के 75 मामलों की पुष्टि हुई है। इस दौरान 28 मौतें की दर्ज की गई हैं। 19 का अब भी इलाज चल रहा है। हालात को स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए एक चुनौतीपूर्ण स्थिति बताया जा रहा है।
विज्ञापन
अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, युगांडा के अधिकारियों ने गुरुवार तक इबोला वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए 1800 से अधिक व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि की थी। इनमें से 747 उपचाराधीन मरीजों ने 21 दिन की क्वारैंटीन की अवधि पूरी कर ली है।
विज्ञापन