{"_id":"6956b240a9c6767ab30ed699","slug":"eboh-noah-from-ghana-who-predicted-end-of-world-has-been-arrested-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Eboh Noah: दुनिया के अंत की भविष्यवाणी करने वाला 'अवतार' गिरफ्तार, कौन है एबो नोआ? जिसके दावे से मची थी सनसनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Eboh Noah: दुनिया के अंत की भविष्यवाणी करने वाला 'अवतार' गिरफ्तार, कौन है एबो नोआ? जिसके दावे से मची थी सनसनी
Thu, 01 Jan 2026 11:13 PM IST
लव गौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अक्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अक्रा
Published by: लव गौर
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:13 PM IST
सार
Eboh Noah Arrest: दुनिया के अंत की भविष्यवाणी करने वाले 'अवतार' को घाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एबो नोआ ने जलप्रलय के दावे से सनसनी मचा दी थी। उसने 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन भयानक बारिश का दावा किया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खुद को अवतार बताकर दुनिया के अंत की भविष्यवाणी करके सनसनी फैलाने वाला अफ्रीकी देश घाना के स्वघोषित पैगंबर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 30 साल का युवक जिसका नाम एबो नोआ है, उसने खुद को गॉड का भेजा हुआ पैगंबर बताया था। इसी के साथ उसने दावा किया था कि 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन पूरी दुनिया, ऐसी भयानक बाढ़ की चपेट में आएगी कि धरती जलप्रलय में डूब जाएगी और तीन साल तक लगातार बारिश होगी।
गिरफ्तारी की फोटो इंटरनेट पर वायरल
सोशल मीडिया पर अब एबो नोआ की हथकड़ी लगी फोटो वायरल हो रही है। पहले उन्होंने दावा किया कि क्रिसमस के दिन प्रलय आएगी, हालांकि फिर नाटकीय ढंग से कहा कि भगवान (गॉड) ने प्रलय को टाल दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एबो नोओ ने सिर्फ चर्चाओं में रहने के लिए ऐसे भ्रामक दावे किए थे। इससे पहले उसने अगस्त 2025 को बाइबल में वर्णित नोआ की आर्क की तरह नाव बनाते हुए अपनी वीडियो भी साझा की थी।
विज्ञापन
प्रलय के दावे के बाद फिर किया नया दावा
एबो नोआ ने अपने नए दावे में कहा था कि 25 दिसंबर को बारिश नहीं हुई, क्योंकि उसने गॉड से प्रार्थना की थी। उसने गॉड से कहा था कि प्रलय को कुछ समय के लिए टाल दिया जाए, क्योंकि महाबाढ़ से बचने के लिए जितनी नावें बनाई थी, उनमें घाना और दुनिया भर से आए लोगों की भीड़ के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी। एबो का दावा है कि उसने परमेश्वर के सेवकों से बात की। उन्होंने अतिरिक्त नाव बनाने के लिए समय दिया है और फिलहाल के लिए प्रलय को टाल दिया गया है।
ये भी पढ़ें: खत्म होने वाली है दुनिया? घाना में जुटने लगी लोगों की भीड़, खुद को अवतार बताने वाले एबो नोआ का डराने वाला दावा
अब घाना वेब की रिपोर्ट के अनुसार घाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि खुद को एबो नोआ बताने वाले शख्स का नाम इवांस एशुन है। सोशल मीडिया पर उसे 'ईबो जीसस' के नाम से जाना जाता है।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन