फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   earthquake of magnitude 6.02 struck Turkey

Earthquake: तुर्किये में 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके, इस्तांबुल के पास मरमरा सागर में था केंद्र

Wed, 23 Apr 2025 03:54 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 23 Apr 2025 03:54 PM IST
सार

Earthquake: तुर्किये की राजधानी इस्तांबुल और आसपास के इलाके में 6.02 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन और गृह मंत्री ने स्थिति पर नजर रखने की बात कही है, जबकि आपदा एजेंसी एएफएडी ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। 

विज्ञापन
earthquake of magnitude 6.02 struck Turkey
Earthquake - फोटो : istock

विस्तार

तुर्किये की राजधानी इस्तांबुल और आसपास के क्षेत्र में बुधवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.02 मापी गई। भूकंप का केन्द्र 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई पर था। जर्मन भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र (जीएफजेड) ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


घटनाक्रम पर करीब से रख रहे नजर: राष्ट्रपति एर्दोआन
किसी के घायल होने या मरने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। तुर्किये की समाचार एजेंसी अनादोलु के मुताबिक, राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन ने कहा, मैं अपने नागरिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हम घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहे हैं। 
विज्ञापन

 
वहीं, देश के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने अपने सोशल मीडिया खाते पर एक पोस्ट में कहा, इस्तांबुल के पास मरमरा सागर में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन प्रेसीडेंसी (एएफएडी) और हमारे संस्थानों की सभी टीमों ने भूकंप के जमीनी प्रभाव का जायजा लेना शुरू कर दिया है। मैं अपने भूकंप प्रभावितों के लिए कामना करता हूं। अल्लाह हमारे देश और हमारे राष्ट्र को आपदाओं से बचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएफएडी ने दी चेतावनी
तुर्किये की आपदा प्रबंधन एजेंसी एएफएडी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चेतावनी देते हुए कहा, भूकंप के बाद क्षतिग्रस्त इमारतों में प्रवेश न करें। जोखिम भरी इमारतों के आसपास न रहें। एसएमएस और इंटरनेट-आधारित मैसेजिंग सॉफ्टवेयर के जरिए संवाद करें। अधिकारियों की चेतावनियों का पालन करें।  


ये भी पढ़ें: Pahalgam Attack: यूएस-इस्राइल-रूस-जर्मनी-इटली जैसे देशों ने दिया भारत का साथ; दुनियाभर के नेताओं ने की निंदा

फरवरी 2023 में भी आया था शक्तिशाली भूंकप
छह फरवरी 2023 को तुर्किये में 7.8 तीव्रता का  भूकंप आया था, जिसके कुछ घंटों बाद एक और भूकंप आया, जिसने दक्षिणी और दक्षिण पूर्वी तुर्किये के 11 प्रांतों को तबाह कर दिया था। इन दोनों भूकंप के झटकों से सैकड़ों हजारों इमारतें नष्ट हो गई थीं और 53 हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। इसके अलावा, पड़ोसी सीरिया के उत्तरी क्षेत्र में इस छह हजार लोगों की मौत हो गई थी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed