फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Earthquake of around 6 magnitude occurred at Halmahera, Indonesia

इंडोनेशिया के हेलमहेरा में 5.8 की तीव्रता का भूकंप

Sun, 14 Jul 2019 03:46 PM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sun, 14 Jul 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
Earthquake of around 6 magnitude occurred at Halmahera, Indonesia
सांकेतिक तस्वीर

पूर्वी इंडोशिया के सुदूर मलुकु द्वीप पर रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है। अमेरिका के भूगर्भ वैज्ञानिकों ने यह जानकारी दी है। हालांकि सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

विज्ञापन


अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप उत्तरी मलुकु प्रांत के टर्नेट शहर से लगभग 165 किलोमीटर दूर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में स्थानीय समयानुसार शाम 6:28 बजे आया। यह 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। 
विज्ञापन


 

स्थानीय आपदा प्रबंधन अधिकारी मसरूर ने कहा, 'भूकंप बहुत शक्तिशाली था, जिसके चलते लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। वे घबराए हुए थे और कई लोग अब भी सड़क किनारे इंतजार कर रहे हैं।' 


मसरूर ने कहा कि अधिकारी हालात की समीक्षा कर रहे हैं लेकिन अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। मलुकु प्रांत में बीते सप्ताह भी 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था। हालांकि उसमें भी भारी नुकसान नहीं हुआ था।

बीते साल सुलावेसी द्वीप के पालू में 7.5 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद आई सूनामी में 22,00 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और हजारों लोगों को लापता घोषित कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed