सुनामी के लिए न्योता साबित हो सकता है तुर्की में आया भीषण भूकंप, चेतावनी जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्की के पश्चिमी इजमिर प्रांत और ग्रीस में शुक्रवार को 7.0 तीव्रता के तेज भूकंप के झटके महसूस किए। ये झटके इतनी तेज थे कि एथेंस और इस्तांबुल में भी महसूस किए गए। वहीं, इस भीषण भूकंप ने सुनामी आने की आशंका को भी जन्म दे दिया है। अधिकारियों ने सुनामी के लिए चेतावनी जारी कर दी है और लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की है।
सुनामी की आशंकाओं को देखते हुए ग्रीस के भूकंपरोधी योजना संगठन के अध्यक्ष एफ्तिमियोस लेकास ने समोस के नागरिकों को तटीय क्षेत्रों से दूर रहने को कहा है। बता दें कि समोस एक द्वीप है जिसकी आबादी करीब 45 हजार है। लेकास ने एक समाचार चैनल से बात करते हुए कहा कि यह एक बहुत बड़ा भूकंप था, इससे बड़ा भूकंप आना मुश्किल है।
इस दौरान सोशल मीडिया पर साझा किए गए कई वीडियो में से एक में समुद्र में तेज लहरें उठती देखी गईं। एक और वीडियो में दिख रहा है कि समुद्र का पानी तेज गति के साथ शहर की सड़कों तक पहुंच गया है और रास्ते में आने वाली सभी वस्तुओं को तबाह कर रहा है। इस भूकंप के आने के बाद इजमिर के लोगों में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है।
Another tsunami footage from the earthquake in Izmir province of Turkey.
— Ragıp Soylu (@ragipsoylu) October 30, 2020
This one is really dangerous pic.twitter.com/62zfddWSi8
यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (ईएमएससी) ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.9 थी। इसका केंद्र समोस द्वीप से 13 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था। वहीं, तुर्की के आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्रेसीडेंसी ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.6 आंकी गई। इसका केंद्र 16.5 किलोमीटर (10.3 मील) की गहराई पर एजियन में केंद्रित था।
इजमिर के गवर्नर ने बताया है कि इस तेज भूकंप की वजह से शहर की कई इमारतों को क्षति पहुंची है। वहीं, इस दौरान सोशल मीडिया पर भी कई वीडियो शेयर किए गए जिनमें इमारतें गिरती हुई दिखाई दे रही हैं। भूकंप के बाद लोग अपने घरों से निकल आए और बड़ी संख्या में तुर्की के तटीय शहर इजमिर की सड़कों पर एकत्रित हो गए।
#Earthquake in #Turkey and #Greece 💔 pic.twitter.com/WYI1wz7hx4
— Angelo Mangiante (@angelomangiante) October 30, 2020