फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   EAM Jaishankar inaugurates exhibition 'human cost of terrorism' at UN

UN: जयशंकर ने यूएन मुख्यालय पर प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, दुनिया के सामने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद बेनकाब

Mon, 30 Jun 2025 10:19 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 30 Jun 2025 10:19 PM IST
सार

UN: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 'आतंकवाद की मानव लागत' नाम की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जिसमें पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को बेनकाब किया गया। यह प्रदर्शनी 30 जून से 11 जुलाई तक चलेगी और इसमें 26/11 मुंबई हमले समेत कई आतंकी घटनाओं को दिखाया गया है। 

विज्ञापन
EAM Jaishankar inaugurates exhibition 'human cost of terrorism' at UN
एस जयशंकर - फोटो : वीडियो ग्रैब/ डॉ. एस जयशंकर

विस्तार

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक विशेष प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस प्रदर्शनी में आतंकवाद के कारण इंसानों को होने वाले नुकसान को दिखाया गया है। इसमें उन हमलों को भी दिखाया गया है, जो पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठनों पर किए गए हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा, कुछ हफ्ते पहले यूएनएससी ने दुनिया में हुए एक बेहद भयावह आतंकी हमले की कड़ी निंदा की थी। परिषद ने इस हमले के जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाने की मांग की थी। इसके बाद हमने देखा कि कार्रवाई की गई। यह जवाब साफ दिखाता है कि अब दुनिया आतंकवाद को लेकर 'जीरो टॉलरेंस' की नीति को और गंभीरता से अपना रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

जयशंकर ने कहा, जब आतंकवाद को कोई राज्य समर्थन देता है तो उसे सार्वजनिक रूप से बेनकाब करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है और इसके खिलाफ दुनिया को एकजुट होकर कड़े कदम उठाने होंगे।

विदेश मंत्री ने बताया कि  जब राज्य की ओर से किसी पड़ोसी देश के खिलाफ आतंकवाद को समर्थन प्राप्त होता है और कट्टरता से बढ़ावा मिलता है, तो इसे सार्वजनिक रूप से बेनकाब करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी उन लोगों को आवाज देने का प्रयास है जो अब बोल नहीं सकते।

उन्होंने आतंकवादी हमलों के पीड़ित परिवारों के दर्द को आतंकवाद से लड़ने की साझा जिम्मेदारी का संकेत बताया। जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद मानवाधिकारों और अंतरराष्ट्रीय नियमों के खिलाफ है और इसलिए इसका कड़ा मुकाबला होना चाहिए। उन्होंने यूएनएनसी के पहलगाम हमले की निंदा को याद करते हुए कहा कि आतंकवाद के लिए जीरो टॉलरेंस होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, कोई भी राज्य आतंकवाद को समर्थन दे, उसे बेनकाब करना चाहिए। आतंकवाद कहीं भी हो, वह शांति के लिए खतरा है। जयशंकर ने आतंकवाद के खिलाफ विश्व समुदाय से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

यह प्रदर्शनी ऐसे समय में भी है, जब एक दिन बाद पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की जुलाई महीने की अध्यक्षता संभालने जा रहा है। इस प्रदर्शनी का नाम ‘ह्यमून कोस्ट ऑफ टेररिज्म’ है और इसे भारत के स्थायी मिशन की ओर से आयोजित किया गया है। इसमें दुनियाभर में हुए भीषण आतंकी हमलों से हुई तबाही को दिखाया गया है और बताया गया है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने आतंकवाद से लड़ने के लिए अब तक क्या-क्या कदम उठाए हैं। यह प्रदर्शनी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के दो स्थानों पर 30 जून से 11 जुलाई तक लगी रहेगी।

 

ये भी पढ़: इस्राइल के साथ संघर्ष में ईरान के 900 से अधिक लोगों की गई जान, मृतकों में 132 महिलाएं और 38 बच्चे; दावा

प्रदर्शनी में 26/11 लेकर हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले तक की घटनाओं को दिखाया गया है। साल 2006 में मुंबई में आतंकवादी हमले को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने अंजाम दिया था। इसमें यह भी बताया गया है कि कौन-कौन से आतंकी संगठन इन हमलों के लिए जिम्मेदार थे और इन हमलों में किस देश के नागरिक मारे गए। इस प्रदर्शनी को भारत की ओर से पाकिस्तान प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक समर्थन जुटाने की एक कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed