फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Due to strong storm one person died roofs of houses and trees were blown vehicles damaged

Switzerland: तेज तूफान के कारण एक व्यक्ति की मौत, घरों की छतें और पेड़ उड़े; गाड़ियां क्षतिग्रस्त

Tue, 25 Jul 2023 06:38 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 25 Jul 2023 06:38 AM IST
सार

स्विट्जरलैंड के एक अधिकारी ने बताया कि देश के उत्तर-पश्चिमी इलाके में सोमवार को एक तेज तूफान आया था। तूफान के कारण न्यूचैटेल क्षेत्र में जुरा की पहाड़ियों पर बसे ला चाक्स-डी-फोंड्स शहर काफी प्रभावित हुआ। 

विज्ञापन
Due to strong storm one person died roofs of houses and trees were blown vehicles damaged
स्विट्जरलैंड में तेज तूफान। - फोटो : Social Media

विस्तार

स्विट्जरलैंड में एक तेज तूफान के कारण पहाड़ी इलाकों में काफी नुकसान हो गया। तूफान के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों पर बने कई घर भी तूपान के कारण तबाह हो गए। 

विज्ञापन

कार, घर और पेड़-पौधे सब क्षतिग्रस्त
स्विट्जरलैंड के एक अधिकारी ने बताया कि देश के उत्तर-पश्चिमी इलाके में सोमवार को एक तेज तूफान आया था। तूफान के कारण न्यूचैटेल क्षेत्र में जुरा की पहाड़ियों पर बसे ला चाक्स-डी-फोंड्स शहर काफी प्रभावित हुआ। न्यूचैटेल पुलिस का कहना है कि रेलवे स्टेशन के पास क्रेन गिरने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, कई लोग घायल हो गए। तूफान के कारण कई गाड़ियों क्षतिग्रस्त हो गईं। घरों की छतें टूट गईं। पेड़ उखड़ गए। कई फर्नीचर उड़ गए।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

घरों में रहने की अपील
अधिकारियों के अनुसार, 217 किलोमीटर (135 मील) प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान दर्ज किया गया। तूफान क्षेत्र में पहुंचते ही अधिक खतरनाक हो गया था। बचाव और सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने जनता से आग्रह किया है कि वे घरों में ही रहें। घर से बाहर न ही निकलें। तूफान के दोबारा आने की आशंका है।


अमेरिका में लोगों को धूप से फफोले 
यूरोप के कई देशों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी लोगों की जान ले रही है। इटली, स्पेन, फ्रांस, जर्मनी, बेल्जियम, ग्रीस, तुर्किये और स्विट्जरलैंड जैसे देश लू से परेशान हैं। यहां बिना पंखे-एसी वाले लोग कपड़े भिगोकर अपने दिन काट रहे हैं। दक्षिणी यूरोप में लू को लेकर ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यूरोप में भीषण गर्मी का कहर अभी एक महीने और रहने वाला है। वहीं, अमेरिका के सबसे गर्म शहरों में से एक एरिजोना के फीनिक्स में कई लोगों को  फुटपाथ पर बैठने की वजह से फफोले पड़ गए हैं। यहां गर्मी ने 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। कई लोग अपनी कार की सीट पर बैठने से झुलस गए। वहीं, कई लोगों ने सप्लाई के पानी से फफोले पड़ने की शिकायत की है।


कैलिफोर्निया सिटी काउंसिल की बहस में दलित कार्यकर्ता की मौत
कैलिफोर्निया असेंबली में पिछले दिनों जातिगत भेदभाव पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक के विरोधी एक प्रमुख भारतीय-अमेरिकी दलित कार्यकर्ता की क्यूपर्टिनो में सिटी काउंसिल की बहस के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई।

नेपाल में अवैध गोला-बारूद ले जाने पर भारतीय नागरिक गिरफ्तार
बिहार के रहने वाले मुरारी कुमार (22) को सोमवार को नेपाल में अवैध 19 राउंड गोलियां ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। सुरक्षा जांच के दौरान पुलिस को बैग से गोलियां बरामद होने के बाद वह उसे छोड़कर भाग गया। बाद में पुलिस कर्मियों की एक संयुक्त टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed