{"_id":"60c5cf698ebc3e396a2bbe68","slug":"due-to-corona-virus-pakistan-put-travel-restrictions-on-26-countries-including-india-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: भारत समेत 26 देशों पर पाकिस्तान ने लगाया प्रतिबंध, अगले आदेश तक यात्रा पर बैन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना: भारत समेत 26 देशों पर पाकिस्तान ने लगाया प्रतिबंध, अगले आदेश तक यात्रा पर बैन
Sun, 13 Jun 2021 02:57 PM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 13 Jun 2021 02:57 PM IST
सार
भारत समेत 26 देशों को पाकिस्तान ने सी कैटेगरी में रख दिया है और यहां से आने वाले सभी हवाई यात्रियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए पाकिस्तान सरकार ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
हवाई यात्रा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी के चलते पाकिस्तान ने हवाई यात्रा को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। पाकिस्तान ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत समेत 26 देशों की हवाई यात्रा को प्रतिबंधित कर दिया है। पाकिस्तान के नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर ने इन सभी 26 देशों को सी कैटेगरी में डाल दिया है। अपने देश में कोरोना के संकमण को फैलने से रोकने के लिए पाकिस्तान सरकार ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
क्या होती है सी कैटेगरी?
पाकिस्तान में ए कैटेगरी वालों यात्रियों को कोविड-19 में छूट है। जबकि कैटेगरी बी के यात्रियों को एंटी पीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य है। हर यात्री को यात्रा से 72 घंटे पहले टेस्ट रिपोर्ट साथ लानी होगी। हालांकि जो यात्री या देश कैटेगरी सी में होंगे, उन पर पूर्ण रूप से यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस कैटेगरी के लिए एनसीओसी गाइडलाइन के अंतर्गत ही यात्रा में छूट मिल सकेगी।
विज्ञापन
किन देशों पर पाकिस्तान ने लगाया है प्रतिबंध?
भारत, ईरान, बांग्लादेश, भूटान, इंडोनेशिया, ईराक, मालदीव, नेपाल, श्रीलंका, फिलीपींस, अर्जेंटीना, ब्राजील, मेक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, ट्यूनिशिया, बोलिविया, चिली, कोलंबिया, कोस्टारिका, डोमिनिका, इक्वाडोर, नामिबिया, पैरागुआ, पेरू, त्रिनिडाड, टोबैको, उरुग्वे। बता दें कि इन सभी देशों को पाकिस्तान ने सी कैटेगरी में रखा है, यानी कि यहां के यात्रियों को पाकिस्तान में यात्रा करने पर प्रतिबंध है।
विज्ञापन