{"_id":"602c116990c54a707d0070a1","slug":"dubai-rulers-daughter-latifa-issues-video-from-villa-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैद में दुबई की शहजादी, शौचालय में रिकॉर्ड किया अपनी व्यथा का वीडियो","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कैद में दुबई की शहजादी, शौचालय में रिकॉर्ड किया अपनी व्यथा का वीडियो
Wed, 17 Feb 2021 01:29 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Wed, 17 Feb 2021 01:29 PM IST
विज्ञापन
दुबई के शक्तिशाली शासक की बेटी शेख लतीफा बिंत मोहम्मद अल मख्तूम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई के शक्तिशाली शासक की बेटी, जो 2018 में देश छोड़कर भागने की कोशिश के दौरान एक नाव से पकड़ी गई थी वह मंगलवार को जारी किए गए एक नए वीडियो में फिर नजर आई है। वीडियो में शहजादी कह रही हैं कि उन्हें नहीं पता कि वह इस स्थिति में जीवित रह पाएगी या नहीं।
विज्ञापन
एक अंतरराष्ट्रीय समाचार बेवसाइट द्वारा जारी किए गए वीडियो में शेख लतीफा बिंत मोहम्मद अल मख्तूम एक “जेल विला” में नजर आ रही हैं जो संभवत: संयुक्त अरब अमीरात के शहर की है। यूएई के वंशानुगत शासन में उनके पिता शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मख्तूम प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति के तौर पर पदस्थ हैं।
विज्ञापन
शेख ने वीडियो में कहा, “मैं एक बंधक हूं। इस विला को जेल में बदल दिया गया है।” उन्होंने कहा, “मैं ताजी हवा के लिए बाहर भी नहीं जा सकती।”
एसोसिएट प्रेस की तरफ से मांगी गई प्रतिक्रिया पर सरकार के दुबई मीडिया कार्यालय की तरफ से तत्काल कोई जवाब नहीं आया है। बताया जा रहा है कि शेख 2018 में एक मित्र और एक पूर्व फ्रांसीसी जासूस की मदद से नाव से भागी थीं। हालांकि बाद में उन्हें भारत के तट के पास से फिर पकड़ लिया गया था।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय समाचार बेवसाइट के अनुसार शेख लतीफा ने विला के एक शौचालय में यह वीडियो फोन पर रिकॉर्ड किया जो उन्हें पकड़े जाने के करीब एक साल बाद गोपनीय तरीके से प्राप्त हुआ था। वीडियो में शेख लतीफा कहती दिख रही हैं, “मैं नहीं जानती कि मैं कब रिहा की जाउंगी और जब मैं रिहा की जाउंगी तो स्थिति क्या होगी। हर दिन मैं अपनी सुरक्षा और अपनी जिंदगी को लेकर चिंतित हूं।”